लुधियाना। पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर की हत्या के मामले को लुधियाना पुलिस ने सुलझा लिया है। जिसके चलते तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान प्रीतम सिंह, करमजीत सिंह और रविंदर सिंह के रुप में हुई है। उन्हें 2 दिन की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा आरोपी प्रीतम सिंह का बेटा है। प्रीतम सिंह भी इस हत्याकांड में शामिल था। पुलिस मुताबिक सुखविंदर मृतक इंदर कौर के साथ जबरदस्ती शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए राजा था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। दरअसल, इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था। इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा मोगा का रहने वाला है। उसके पिता प्रीतम और 2 दोस्तों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुक्खा की गिरफ्तारी अभी बाकी है। करमजीत के पास से वारदात में इस्तेमाल .45 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस और रविंदर सिंह उर्फ रवि से .30 बोर की पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस मिले।
बहाने से इंदर को बाहर बुलाया
13 मई की रात करीब 9 बजे सुखविंदर ने साजिश के तहत यशइंदर कौर को फोन करके नीलो नहर के पुल पर बुलाया। वहां सुखविंदर, उसका पिता प्रीतम सिंह और उसके दो दोस्त करमजीत सिंह और रविंदर सिंह रवि पहले से मौजूद थे। इन सबने मिलकर बंदूक के दम पर इंदर को कार समेत किडनैप कर लिया। इसके बाद उन्होंने इंदर की गोलियां मारकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए लाश को नीलो नहर के पुराने पुल से नीचे फेंक दिया। उसकी फोर्ड फिगो कार की नंबर प्लेटें तोड़ दीं और कार को पास के ही रामपुर गांव की नहर में डूबा दिया। लुधियाना पुलिस के आला अधिकारियों ने इस केस को सुलझाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाईं। पुलिस ने टेक्निकल जांच और अपने गुप्त सूत्रों की मदद से केस को सुलझा लिया। 16 मई को सुखविंदर के पिता प्रीतम और दोस्त करमजीत सिंह को गिरफ्तार। पुलिस ने आरोपी करमजीत सिंह की निशानदेही पर इंदर कौर की लाश और उसकी डूबी हुई कार को नहर से बरामद कर लिया है। मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)