May 21, 2026 05:13:24

सिविल अस्पताल में कर्मी की ड्यूटी बदलने पर निगला जहर, अस्पताल दाखिल, हालत गंभीर

May20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल में ड्यूटी बदलने से परेशान एक क्लास चार कर्मचारी ने नशीली गोलियां खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद आनन-फानन में उसे एमरजेंसी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार संतोख पिछले 12 सालों से एक मेडिसिन डिपार्टमेंट (दवा कारोबारी/मेडिकल स्टोर) में क्लास-4 वर्कर के तौर पर काम कर रहा था। इसके बावजूद हाल ही में उसकी ड्यूटी बदल दी गई थी। इस फैसले से वह काफी परेशान और मानसिक तनाव में चल रहा था। रोजाना की तरह संतोख अपने काम पर गया था लेकिन ड्यूटी बदलने की बात को लेकर वह परेशान था सुबह करीब 11:30 बजे परिवार वालों के फोन की घंटी बजी। दूसरी तरफ से किसी ने सूचना दी कि संतोख ने ड्यूटी के दौरान ही कुछ जहरीली चीज खा ली है और उसकी तबीयत बिगड़ रही है। यह सुनते ही परिवार तुरंत मौके पर पहुंचा। संतोख अपने परिवार का पालन-पोषण इसी काम के जरिए करता था। उसके 3 बच्चे हैं, जिनमें 2 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं। घटना के बाद से बच्चों और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिवार का कहना है कि ड्यूटी को लेकर जो भी विवाद था उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता था लेकिन संतोख ने तनाव में आकर यह खौफनाक कदम उठा लिया। फिलहाल मेडिकल टीम पीड़ित का इलाज कर रही है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Civil-Hospital-Employee-Swallows-Poison-After-Shifting-Duty-Admitted-To-Hospital-Condition-Critical




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023