May 7, 2026 16:39:22

ब्रेकिंग न्यूज – पक्खोवाल रोड पर प्रॉपर्टी डीलर ने किया सुसाइड, जहरीला पदार्थ निगला, पैसों के लेनदेन से परेशान होकर उठाया कदम

May7,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एसबीएस नगर में एक प्रॉपर्टी डीलर ने शकी हालातों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दी है। मृतक की पहचान पहचान शहीद भगत सिंह नगर के रहने वाले रिंपी अनेजा (52) के रूप में हुई है। अभी सुसाइड के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि रिंपी का किसी से लेनदेन चल रहा था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। 20 दिन पहले ही उनकी मां का निधन हुआ था। बताया जा रहा है कि पैसों के लेनदेन से परेशान होकर यह कदम उठाया गया। सुसाइड से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया, जिसमें करीब 10 लोगों के नाम लिए। आरोप है कि ये लोग पैसों के लिए उन पर दबाव बना रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। हालांकि, अभी वीडियो सामने नहीं आया है।

Breaking-News-Property-Dealer-On-Pakhowal-Road-Commits-Suicide-Swallows-Poisonous-Substance-Takes-This-Step-Due-To-Financial-Difficulties




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023