डेस्क, लुधियाना
लुधियाना में अनेजा इस्टेट के मालिक रिंपी अनेजा की ओर से सुसाइड कर लिया गया है। बताया जाता है कि बुधवार रात को उनकी ओर से सल्फास निकाल लिया गया और अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि पैसों के लेनदेन को लेकर यह सुसाइड किया गया है। रिंपी अनेजा की सुसाइड मामले में यह भी चर्चा चल रही है कि उनकी ओर से सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया गया है जिसमें उनकी ओर से करीब 10 लोगों के नाम लिए हैं, जिनकी ओर से उनसे पैसे लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें मानसिक टॉर्चर किया जा रहा था। रिम्पी अनेजा 52 साल के थे और शहीद भगत सिंह नगर में उनकी कोठी थी। उनका पोस्टमार्टम आज सिविल अस्पताल में किया जाएगा और पुलिस केस दर्ज होने के बाद इस सुसाइड की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी। आपको बता दे की 20 दिनों पहले ही उनकी माता का निधन हुआ था।
Property-Dealer-Rimpi-Aneja-Commits-Suicide
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)