May 4, 2026 16:47:15

टीचर को सजा दिलाना...इंस्टा पोस्ट के बाद युवक का सुसाइड, छात्र ने नहर में लगाई छलांग, 100km दूर मिली लाश

May4,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। फरीदकोट में एक छात्र ने टीचर की प्रताड़ना से तंग आकर नहर में कूदकर सुसाइड कर लिया। उसने मरने से पहले इंस्टा पर एक पोस्ट डाली, जिसमें लिखा- टीचर को सजा दिलवाई जाए। पिता ने कहा कि आरोपी टीचर ने लाइब्रेरी में कितबें जमा न होने के बदले में पैसे मांगे थे और सबके सामने बेइज्जत किया था। जिससे वह परेशान चल रहा था। सरहिंद नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर सरहिंद नहर से निकलने वाली अबोहर नहर में इसकी लाश मिला मिली है। आज उसका पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। वहीं सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने आरोपी टीचर को भी पकड़ लिया है, हालांकि अभी पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। गांव सुखनवाला के रहने वाले मृतक के पिता गुरसेवक पाल के अनुसार, 24 अप्रैल को योगेश मोगा के गांव गुरु तेग बहादुरगढ़ स्थित गुरु नानक सरकारी कॉलेज था और उसने अपने चाचा से गूगल-पे के जरिए 500 रुपए मंगवाए थे। योगेश ने बताया था कि टीचर और लाइब्रेरी इंचार्ज हरदीप सिंह बराड़ रोल नंबर जारी करने और लाइब्रेरी की किताबें जमा न होने के बदले इस राशि की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शिक्षक ने किताबों को लेकर योगेश को सबके सामने काफी अपमानित किया, जिससे वह गहरे मानसिक तनाव में आ गया था। टीचर ने बेटो को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि सरहिंद नहर में योगेश ने 25 अप्रैल छलांग लगाई थी। इसके बाद उसे ढूंढने के लिए परिनज लगे रहे, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसका शव 2 मई को फाजिल्का जिले के पास अबोहर ब्रांच से बरामद हुआ।

इंस्टाग्राम पर की भावुक पोस्ट

सुसाइड से पहले योगेश ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर एक भावुक पोस्ट भी साझा की थी। इस पोस्ट में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा था कि संबंधित शिक्षक को सजा दिलवाई जाए और साथ ही अपने परिवार को 'मिस' करने की बात भी लिखी थी। यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि थाना सदर में आरोपी शिक्षक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल, आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Punishing-The-Teacher-Young-Man-Commits-Suicide-After-Instagram-Post-Student-Jumps-Into-Canal-Body-Found-100-Km-Away




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023