May 4, 2026 16:50:19

पंजाब के किसानों को खराब फसल का मुआवजा न मिलने पर विवाद, सभी टोल करवाए फ्री

May4,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब के सबसे महंगे लाडोवाल टोल प्लाजा सहित अन्य टोल को सोमवार को किसानों ने फ्री करवाते हुए प्रदर्शन किया। आजाद किसान मोर्चा के नेता तरणजीत सिंह निमाणा समर्थकों के साथ टोल प्लाजा पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इस दौरान किसानों ने टोल को फ्री करवा दिया, जिससे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक वाहनों से कोई शुल्क नहीं लिया गया। टोल प्लाजा को घेरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को समझाने और टोल फ्री करवाने की कोशिश को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। मीडिया से बातचीत में तरणजीत सिंह निमाणा ने कहा कि बाढ़ के समय किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं, लेकिन सरकार की ओर से उचित मुआवजा नहीं दिया गया। कई बार केंद्र और प्रदेश सरकार के समक्ष हमने आवाज उठाई, लेकिन हमें अनसुना किया गया। आज जब पंजाब भर में हमने टोल फ्री किए हैं तो राज्यपाल ने भी शाम को मिलने का समय दिया है। यदि किसानों की मांगों को पूरा ना किया गया तो संर्घष को तेज किया जाएगा। केंद्र और प्रदेश सरकार से किसानों की मांग है कि जल्द से जल्द इन सभी मुद्दों का समाधान करे। धरने के चलते टोल प्लाजा पर कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस की मौजूदगी में हालात काबू में रहे।

Punjab-Farmers-Face-Controversy-Over-Non-Compensation-For-Crop-Loss-All-Tolls-Made-Free




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023