पंजाब। जालंधर कैंट में तैनात मेजर गौरव अग्निहोत्री से तलाक लेकर ढोल पर नाचने वाली प्रणिता पर कई आरोप लगे हैं। मेजर ने कैमरे के सामने न आते हुए बताया कि प्रणिता से शादी अखबार से विज्ञापन से हुई थी। उन्होंने भी विज्ञापन दिया था, जिसे देख लड़की वालों ने बात की और मिले। दोनों में बात बनी तो रिश्ता तय हो गया। शादी के 11 महीने तक सब ठीक चला लेकिन इसके बाद ससुराल की दखलअंदाजी बढ़ गई और प्रणिता ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। मेजर के पिता रिटायर्ड सूबेदार श्याम किशोर अग्निहोत्री ने आरोप लगाया कि बहू 55 लाख के गहने भी हड़प कर गई है, जबकि वह उनका सामान वापस कर रहे हैं। पिता रिटायर्ड सूबेदार श्याम किशोर अग्निहोत्री ने कहा कि बहू ने प्रापर्टी को लेकर भी झगड़े किए और कहने लगी कि मेरे नाम पर भी जमीन करवाओ, इसके चलते मैंने उसके नाम पर 3 बीघा जमीन करवाई, जिसके डॉक्यूमेंट भी उनके पास हैं। शादी के एक साल बाद ही बहू ने प्रताड़ित करने का आरोप लगा उनको अरेस्ट करवाना चाहा। मेजर के पिता ने कहा कि अभी उन्होंने बिना दहेज के शादी की है, नहीं तो वो जरूर जेल में होते। मेजर के पिता रिटायर्ड सूबेदार श्याम किशोर अग्निहोत्री ने बताया कि 14 दिसंबर 2018 को शाहजहांपुर निवासी उनके बेटे (आर्मी मेजर) की शादी मेरठ की प्रणिता शर्मा से हुई थी। हमारे बेटे ने इस रिश्ते को बचाने के लिए कई प्रयास किए। एक बार बहू को मनाकर लाए भी, लेकिन अब हमारे पोते में बहू के पिता को अपना बेटा नजर आने लगा तो ये सारा षड़यंत्र रचा गया।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)