April 14, 2026 22:32:29

पंजाब विस चुनाव लड़ेगा गैंगस्टर भगवानपुरिया का परिवार, मौसी बनीं डेरा बाबा नानक ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन, पद संभलते दिया संकेत

Apr9,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार का कोई ना कोई सदस्य 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ेगा। भगवानपुरिया की मौसी बीबी राजविंदर कौर ने गुरुवार को डेरा बाबा नानक में इसके संकेत दिए हैं। दरअसल, भगवानपुरिया की मौसी बीबी राजविंदर कौर डेरा बाबा नानक से ब्लॉक समिति चुनाव जीती थी। गुरुवार को उन्होंने डेरा बाबा नानक ब्लॉक समिति चेयरपर्सन के तौर पर अपना पद औपचारिक रूप से संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के निवासियों और समिति सदस्यों का धन्यवाद करते हुए जनहित में बड़े ऐलान किए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा उनकी सेवा के लिए तत्पर रहेंगी। पद संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीबी राजविंदर कौर ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करना है। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते उन्होंने कहा कि अगर अकाल पुरख चाहेगा तो कोई न कोई चुनाव लड़ेगा। जिस परमात्मा ने इस कुर्सी तक पहुंचाया वो आगे भी पहुंचाएगा। अगर सभी लोग सहयोग इसी तरह करते रहे। राजविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह निवासी भगवानपुर जोन (9) दरगाबाद ब्लॉक समिति से ब्लाक समिति की सदस्य थीं। आजाद उम्मीदवार राजविंदर कौर को 11 वोट और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रेशम पड्डा को विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के वोट समेत 8 वोट मिले और 3 वोट ज्यादा होने के कारण राजविंदर कौर ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक की चेयरपर्सन बनीं थीं।

Gangster-Bhagwanpurias-Family-Will-Contest-Punjab-Vis-Elections-Mausi-Became-The-Chairperson-Of-The-Dera-Baba-Nanak-Block-Committee-The-Post-Was-Held




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023