April 14, 2026 22:19:25

पंजाब के 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, बच्चों को सुरक्षित घर भेजा

Apr9,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के पटियाला में वीरवार को उस समय हड़कंप मच गया जब करीब 12 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और बच्चों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जो कई बड़े स्कूलों को प्राप्त हुई। इनमें भूपिंद्रा इंटरनेशनल स्कूल समेत अन्य नामी स्कूल शामिल बताए जा रहे हैं। जैसे ही ईमेल स्कूल प्रिंसिपलों तक पहुंची, तुरंत अलर्ट जारी किया गया और एहतियातन छुट्टी घोषित कर दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें पहुंच गईं। स्कूल परिसरों को पूरी तरह खाली करवाकर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर कोने की जांच की जा रही है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाला जा सके।

नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। शुरुआती जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। प्रशासन ने अभिभावकों को भी सूचित कर दिया है और बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। गौरतलब है कि इस तरह की धमकी भरी ईमेल का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले चंडीगढ़ की अदालतों समेत कई संस्थानों को भी इसी तरह की धमकियां मिल चुकी हैं। फिलहाल पुलिस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हुई है।

Twelve-Schools-In-Punjab-Were-Threatened-With-Bombings-Sparking-A-Panic-After-Receiving-An-Email-Police-Launched-A-Search-Operation-And-Sent-Children-Home-Safely




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023