पंजाब। आम आदमी पार्टी के सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को पटियाला सेंट्रल जेल से बठिंडा सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। पठानमाजरा रेप केस में ज्यूडिशियल रिमांड पर पटियाला सेंट्रल जेल में थे। जानकारी के अनुसार सुरक्षा कारणों से पठानमाजरा को बठिंडा जेल भेजा गया है। बठिंडा सेंट्रल जेल को काफी सुरक्षित माना जाता है और वहां पर सुरक्षा के अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। हालांकि बठिंडा सेंट्रल जेल में कई बड़े हार्डकोर क्रिमिनल भी बंद हैं। पठानमाजरा को कोर्ट ने तीन दिन पहले ही ज्यूडिशल रिमांड पर पटियाला सेंट्रल जेल में भेजा था। जेल विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेश पर पठानमाजरा को पटियाला से बठिंडा जेल में शिफ्ट किया गया है। पटियाला जेल के अधीक्षक गुरचरण सिंह धालीवाल का कहना है कि सुरक्षा कारणों से ऐसी कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, पठानमाजरा के परिवार का कहना है कि उन्हें परेशान करने के लिए ऐसा किया गया है। हरमीत सिंह सिंह पठानमाजरा को पुलिस ने 25 मार्च तड़के ग्वालियर के शिवपुरी से गिरफ्तार किया था। उसके बाद पटियाला पुलिस उसे लेकर पंजाब आई। पुलिस ने पठानमाजरा को कोर्ट में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया।
सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद उसे पटियाला सेंट्रल जेल में रखा गया। आठ अप्रैल को जेल विभाग के सीनियर अधिकारियों ने पठानमाजरा को सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पटियाला से बठिंडा सेंट्रल जेल शिफ्ट करने के आदेश दिए। जेल सुपरिंटेंडेंट ने भी तुरंत पठानमाजरा को बठिंडा शिफ्ट करवा दिया। पुलिस ने उनका लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर रखा था। पठानमाजरा 2022 में पटियाला की सनौर विधानसभा सीट से MLA चुने गए हैं। केस में राहत के लिए पठानमाजरा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर रखी थी। इसकी सुनवाई आज ही होनी थी। इसी को लेकर वह करीब 9 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से भारत लौटे थे।
तलाकशुदा बताकर शादी रचाई, रेप किया
MLA पठानमाजरा पर 1 सितंबर, 2025 को पटियाला के सिविल लाइंस थाने में रेप, फ्रॉड और धमकाने के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। इसमें महिला ने बताया कि साल 2013-14 में उसकी मुलाकात पठानमाजरा से फेसबुक के जरिए हुई थी। पठानमाजरा ने कहा था कि उनका तलाक हो गया है। वह शादी के लिए दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। इसके बाद उसकी पठानमाजरा से जान-पहचान हो गई। इसी दौरान विधायक ने खुद को तलाकशुदा बताते हुए शादी का प्रपोजल रखा।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)