लुधियाना। ढंडारी इलाके में एक 14 वर्षीय नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी खुदखुशी के कारण का पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर ढंडारी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान 14 वर्षीय अखिलेश के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र का रहने वाला था और कुछ समय पहले ही लुधियाना आया था। यहां वह अपने बड़े भाई के साथ किराए के कमरे में रह रहा था। बुधवार को उसे इलाके के लोगों ने फंदे से लटकता देखा तो घटना का पता चला। मामले की जांच कर रहे एएसआई पवनजीत ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)