May 20, 2026 19:35:44

ब्रेकिंग न्यूज़ - लुधियाना पुलिस का युवक के साथ थर्ड डिग्री टार्चर, नाखून उखाड़े, पीठ पर बेल्टों के निशान, चल भी नहीं पा रहा, कार टकराने पर पूरी रात पीटते रहे

Jan30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना पुलिस पर एल युवक के साथ थर्ड डिग्री टार्चर करने के आरोप लगे है। आरोप है की पुलिस ने युवक के साथ इतनी बुरी तरह से मारपीट की के उसके हाथों के नाखून तक उखाड़ डाले। उसकी पीठ पर बेल्टों के निशान है। युवक की इतनी बुरी तरह से मारपीट की गई के वह चल भी नहीं पा रहा है। इस मामले में विरोध करते हुए युवक के रिशेतदारों और सीख जथेबंधियों ने भारत नगर चौक जाम कर दिया है। जिसके चलते दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग चुका है। जानकारी देते हुए पीड़ित रणजोध सिंह के परिवार ने बताया के रणजोध टैक्सी चलाता है। वह 26 जनवरी को टैक्सी लेकर जा रहा था। इस दौरान उसकी टक्कर एक दूसरी कार से हो गई। जिसके बाद दूसरी कार चालक जो कोई पत्रकार बताया जा रहा है, उसने पुलिस को शिकायत दे दी। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने शाम के समय रणजोध को जबरन रास्ते से उठा लिया। उसे पीटते हुए थाने लेकर गए। पूरी रात पीटते रहे। उसके नाखून टाल उखाड़ दिए। पूरी रात परिवार उसे मिलाने के लिए कहता रहा। लेकिन पुलसी ने मिलाया नहीं। धरना लगाने वाले लोगों की माँग है की सभी चार पुलिस मुलाज़िमो को सस्पेंड कर उन पर मामला दर्ज किया जाए। हालाकि अभी कोई आधिकारिक तौर पर बेयान सामने नहीं आया है।

Breaking-News-Ludhiana-Police-Tortures-Young-Man-With-Third-Degree-Torture-Nails-Pulled-Out-Belt-Marks-On-Back-Unable-To-Walk-Beaten-All-Night-After-Car-Accident




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023