March 18, 2026 22:17:37

लुधियाना की यूट्यूब गायिका की कैसेट बनवाने का झांसा दे किया रेप, मारी दो लाख की ठगी

Jan29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की यूट्यूब गायिका से एक व्यक्ति ने कैसेट निकालने का झांसा देकर पहले रेप किया और फिर उससे 1.91 लाख रुपए भी हड़प कर लिए। जब पीड़िता को शोषण होने का पता चला तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने 5 महीने की जांच के बाद आरोपी पर एक्शन लिया है। थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने महिला की शिकायत पर पटियाला के राजविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। एएसआई जसपाल सिंह अनुसार पीड़िता ने पिछले साल 17 सितंबर को शिकायत दी थी। उसने बताया कि लुधियाना में गीतों की ट्रेनिंग ले रही थी। कई गीत यूट्यूब पर आ गए। जून 2024 में राजविंदर से फोन पर बात हुई। इसके बाद उससे मुलाकात हुई। 19 मार्च 2025 को 3.32 बजे अपने जीजा परमजीत के घर बुलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उसी दिन आरोपी ने उससे मोबाइल पर पैसे डलवाए और कैसेट निकलवाने की बात कही। उसने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। लेकिन आरोपी बाद में मुकर गया।

Ludhiana-Based-Youtube-Singer-Raped-On-Pretext-Of-Making-Cassette-Duped-Of-Rs-2-Lakh




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023