October 14, 2026 19:31:13

अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी की छापामारी, जाने क्या है मामला

Jul24,2025 | Enews Team | Ludhiana


अनिल अंबानी पर एक बार फिर संकट में घिरते नजर आ रहे हैं। खबर है कि 3,000 करोड़ रुपये के यस बैंक लोन धोखाधड़ी जांच में प्रवर्तन निदेशाल (ईडी) ने अनिल अंबानी से जुड़े 50 ठिकानों पर छापे मारे हैं। इस बीच, अनिल अंबानी की कंपनी के शेयरों में भूचाल आ गया है। अधिकतर शेयर में गिरावट है। रिलांयस पावर के शेयर में 6% तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, रिलायंस इंफ्रा के शेयर 5% तक टूट गए। रिलायंस होम फाइनेंस के शेयर भी क्रैश हो गए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों और ‘यस बैंक’ के खिलाफ 3,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण ‘घोटाले’ के मामले में कई जगहों पर छापेमारे हैं। यह छापेमारी सीबीआई द्वारा दर्ज की गई दो प्राथमिकियों और सेबी, नेशनल हाउसिंग बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) सहित एजेंसियों द्वारा साझा की गई। जानकारी के बाद की गई हैईडी के अनुसार, शुरुआती जांच से पता चलता है कि 2017 और 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अप्रूल्ड लगभग 3,000 करोड़ रुपये के लोन को कथित तौर पर फर्जी फर्मों और समूह की अन्य संस्थाओं में डायवर्ट किया गया था। जांचकर्ताओं को यस बैंक के अधिकारियों, जिनमें इसके प्रमोटर भी शामिल हैं, को रिश्वत दिए जाने के भी सबूत मिले हैं। 



Ed-Raids-Anil-Ambani-Premises-Know-What-Is-The-Matter




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2023