June 19, 2026 13:21:37

खुदाई के दौरान धंसी मिट्टी, 5 मजदूर दबे:एक की हालत नाजुक, इंटरनेट केबल डालने का चल रहा था काम, सुरक्षा इंतजाम नहीं

Jun17,2026 | Enews Team | Fazilka

फाजिल्का | अबोहर मुख्य मार्ग पर स्थित गांव बेगांवाली के नजदीक एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां जमीन के नीचे खुदाई का काम कर रहे पांच मजदूर अचानक मिट्टी का ढेर गिरने से मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। वहां मौजूद अन्य श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद मिट्टी के नीचे दबे पांचों मजदूरों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंटरनेट की केबल के लिए जमीन के नीचे पाइपलाइन डालने का काम चल रहा था। पाइपलाइन डालने के लिए करीब आठ से दस फीट गहरी जमीन की खुदाई की गई थी। मजदूर जब इस गहरी खाई के भीतर उतरकर काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से मिट्टी की एक बड़ी ढांग (ढेर) भरभराकर नीचे धंस गई, जिससे नीचे काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और वे मलबे में समा गए।

Soil-Collapses-During-Excavation-5-Laborers-Trapped-One-In-Critical-Condition-Work-On-Laying-Internet-Cables-Was-Underway-No-Safety-Measures-In-Place




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023