पंजाब। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर अब पंजाब और चंडीगढ़ में भी दिखाई देने लगा है। कई जगहों पर कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलना लगभग बंद हो गया है। घरेलू सिलेंडर की बुकिंग में भी लोगों को परेशानी हो रही है। ताबड़तोड़ बुकिंग ऑर्डर की वजह से बुकिंग का सर्वर डाउन हो गया है। जिस वजह से लोगों के पास OTP नहीं आ रहा। वहीं अमृतसर में सिलेंडर लेने आए लोगों की ज्यादा भीड़ जमा होने के कारण एक गैस एजेंसी को बंद करना पड़ गया। रवि एजेंसी पर के बाहर ‘गैस आउट ऑफ स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिया गया। लुधियाना में भी गैस सिलेंडर लेने को लेकर भारी मारामारी है। लोग सुबह से ही लाइनों में लग रहे, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। मैरिज पैलेस को भी सिलेंडर नहीं मिले। जालंधर में भी एजेंसियों के बाहर भारी भीड़ रही, लेकिन सिलेंडर मिलने में परेशानी हुई। जालंधर में एक पेट्रोल पंप भी अचानक बंद कर दिया गया। इससे लोग डर गए कि अब तेल का भी संकट खड़ा होने लगा है। हालांकि इसके मैनेजर का कहना है कि टेक्निकल प्रॉब्लम की वजह से ऐसा किया गया है। चंडीगढ़ में भी गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भीड़ लगी रही। सेक्टर-25 की इंडियन गैस एजेंसी पर ताला लगा दिया गया है। लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के चक्कर लगाते रहे, लेकिन भरा हुआ सिलेंडर नहीं मिला। एक व्यक्ति ने बताया कि घर में बच्चे भूखे हैं और जब वह सिलेंडर लेने आया तो उसे मना कर दिया गया। वहीं अब एक सिलेंडर लेने के बाद दूसरे की बुकिंग 30 दिन बाद ही हो पा रही है। सिलेंडर के संकट को देखते हुए CM भगवंत मान ने सभी डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब में कहीं भी LPG गैस की कमी नहीं आने दी जाए। जमाखोरी या ब्लैक में सिलेंडर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बठिंडा में बुकिंग ऐप नहीं चल रहा
बठिंडा में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी गई है। घरेलू सिलेंडर को लेकर भी दिक्कत हो रही है। हालांकि, प्रशासन और एजेंसी मालिक घरेलू सिलेंडर को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत होने से इनकार कर रहे हैं, लेकिन एप से बुकिंग में हो रही दिक्कत से लोगों की आशंका बढ़ी हुई है। गैस एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई है। जालंधर में लोग कॉमर्शियल सिलेंडर को ब्लैक में खरीदनों को मजबूर हैं। यहां जो सिलेंडर पहले 1600 रुपए में मिलता था, वह अब 3500 रुपए का मिला रहा है। सर्वस बंद होने के कारण बुकिंग एप काम नहीं कर रहा। एक युवक ने कहा कि उसे घर पर सिर्फ 2 दिन की गैस बची है, अब सिलेंडर नहीं मिल रहा। बुजुर्ग महिला निर्मल ने बताया कि पति को पैरालाइज्ड है और बिस्तर पर पड़े हुए हैं। उनको नहलाने के लिए गर्म पानी की जरूरत पड़ती है। लेकिन सिलेंडर खत्म हो चुका है।
अमृतसर में गैस एजेंसी बंद
अमृतसर के इस्लामाबाद में अधिक भीड़ जुटने के कारण गैस एजेंसी को ही बंद कर दिया गया। लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर ही वापस घर लौट गए। हालांकि यहां भी प्रशासन का कहना है कि घरेलू सिलेंडर की कमी नहीं है, लेकिन एजेंसियों पर भीड़ लगी हुई है। कोर्ट रोड पर स्थित रवि एजेंसी पर लिखा- गैस आउट ऑफ स्टॉक। लुधियाना में भी हालाल बेकाबू होते जा रहे हैं। जिले के कई एजेंसियों पर भीड़ जुटी हुई है। लेकिन लोंगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है। सत्यम ने बताया कि वह एजेंसी वाले सिलेंडर नहीं दे रहे, जब उसने वीडियो बनाना शुरू किया तो कर्मचारियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और बाहर निकाल दिया। लेकिन सिलेंडर नहीं दिया। हालांकि यहां भी प्रशासन का दावा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। मोहाली में भी लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। लोग सुबह-सुबह ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें लगाकर खड़े हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि लगभग 20 दिन पहले बुक कराए गए घरेलू सिलेंडर भी अभी तक घरों तक नहीं पहुंचे हैं। इससे घरों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है और कई परिवारों को खाना बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)