May 20, 2026 18:19:08

लुधियाना सिविल अस्पताल का सर्जन सस्पेंड, मरीज से मांगे थे पैसे, सेहत मंत्री ने लिया एक्शन

May18,2025 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सिविल अस्पताल में एक मरीज से रिश्वत मांगने के आरोप में सेहत मंत्री ने एक सर्जन के सस्पेंड कर दिया है। सेहत मंत्री डॉ.बलबीर सिंह के पास एक वीडियो पहुंची थी, जिसमें सर्जन मरीज से पैसे ले रहा था। सेहतमंत्री ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उनके मुताबिक जांच के बाद सजर्न पर और भी सख्त एक्शन लिया जाएगा और उसका नाम उजागर किया जाएगा। सेहतमंत्री डॉ.बलबीर सिंह रविवार को प्राइवेट साइकैट्रिस्ट के साथ मीटिंग करने पीएयू पहुंचे थे। इस दौरान एक वीडियो उनके पास पहुंची, जिसके बाद उन्होंने सर्जन के सस्पेंशन के आदेश दे दिए। सेहतमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों को सरकार ने उचित स्केल व सुविधाएं दी हैं, जिससे डॉक्टर संतुष्ट हैं, और ज्यादातर डॉक्टर ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन यदि कोई डॉक्टर मरीज से पैसे ले तो इसे सहन नहीं किया जाएगा। सेहत मंत्री ने कहा कि आरोपी डॉक्टर के परिवार को नामोशी न झेलनी पड़ी, इसलिए वह डॉक्टर का नाम व वीडियो सार्वजनिक अभी नहीं कर रहे हैं, लेकिन उस पर एक्शन लेने में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

Surgeon-Of-Ludhiana-Civil-Hospital-Suspended-Had-Demanded-Money-From-Patient-Health-Minister-Took-Action




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023