August 13, 2026 14:13:57

सीजीएसटी लुधियाना ने लोहा एवं इस्पात विनिर्माण क्षेत्र में 54 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का खुलासा किया; एक गिरफ्तार

Dec6,2025 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना 


सीजीएसटी लुधियाना ने लोहा एवं इस्पात विनिर्माण क्षेत्र में 54 करोड़ रुपए के जीएसटी घोटाले का खुलासा किया; एक को किया गिरफ्तार विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, लुधियाना के अधिकारियों ने 4 दिसंबर को मंडी गोबिंदगढ़, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब, में कई जगह छापे मारे, जहां 54 करोड़ रुपए के विशाल जीएसटी घोटाले का पता चला। एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने 300 करोड़ के नकली जीएसटी इनवॉइस का लाभ उठाया और ऐसे अवैध इनपुट टेक्स क्रेडिट (ITC) का उपयोग जीएसटी देयता को सेटऑफ करने के लिए किया, जिससे सरकार को भारी नुकसान हुआ। यह कंपनी लोहा एवं इस्पात सम्बन्धी उत्पादों के विनिर्माण क्षेत्र में कार्यरत थी। छापेमारी के बाद, कंपनी के एक मुख्य व्यक्ति को सेन्ट्रल जीएसटी एक्ट, 2017 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। फिलहाल, जांच जारी है ताकि नेटवर्क की पूरी सीमा का पता लगाया जा सके और अन्य शामिल संस्थाओं की पहचान की जा सके। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, लुधियाना, ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने और कर धोखाधड़ी का पता लगाने की अपनी प्रतिबद्धता दोबारा व्यक्त करता है।

Cgst-ludhiana-unearths-rs-54-crore-gst-scam-in-iron-and-steel-manufacturing-sector-one-arrested




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us