May 14, 2026 12:12:12

मंत्री अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद हाथापाई तक पहुंची बात, पंजाब में कई जगह भाजपा-आप लीडर आपस में भिड़े, हालात खराब होने की आशंका

May10,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी द्वारा शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद से लगातार आप वर्कर विरोध कर रहे हैं। इसी के चलते रविवार को लुधियाना के आप लीडर और वर्कर भाजपा के मुख्य कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे। इस दौरान उनकी भाजपा वर्करों से धक्का मुक्की हुई। वहीं दूसरी तरफ नवांशहर में तो आप और भाजपा वर्करों में हाथापाई हुई। माइक छीना गया। पहले मामले में लुधियाना में प्रदर्शन के दौरान आप और भाजपा वर्कर आमने-सामने हो गए। दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी की महिला कार्यककर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रवीण बांसल समेत बड़े नता शामिल हैं। लुधियाना की दाना मंडी गिल रोड में आप कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की लोक-विरोधी नीतियों के खिलाफ पुतला फूंककर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते समय माहौल तनावपूर्ण हो गया। आम आदमी पार्टी लुधियाना शहरी के अध्यक्ष एवं योजना व वित्त समिति के चेयरमैन जतिंदर खंगूड़ा ने केंद्रीय एजेंसियों की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए ED का दुरुपयोग कर रही है। खंगूड़ा ने कहा कि संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी सरासर नाजायज है और यह लोकतंत्र की हत्या के समान है।

नवांशहर में हुई हाथापाई

एक घटना नवांशहर जिले के बलाचौर में हुई। यहां पर बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर सुक्खी और नवांशहर से भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की के बीच बहस हो गई। इस बीच विधायक सुक्खी ने लक्की से मोबाइल छीनने की कोशिश की। लक्की उस समय मोबाइल पर आप के प्रदर्शन को लाइव कवर कर रहे थे जिससे सारा हंगामा वीडियो में कैद हो गया। भाजपा जिला प्रधान राजविंदर लक्की ने बताया कि सुबह 11 बजे के करीब जब आप कार्यकर्ता और एमएलए सुक्खी दफ्तर पर आए तो मैंने तो खुद उनको पानी ऑफर किया। मैंने यहां तक भी कहा कि हमें तो उम्मीद थी आप ज्यादा आओगे, क्योंकि चाय-पानी का इंतजाम ज्यादा लोगों का किया है। आराम से धरना दें। इसके बाद आप कार्यकर्ता उनके दफ्तर में घुस आए। यहां रखा माइक-स्पीकर उठा लिया। मैंने उनको कहा कि आप ट्रॉली चोर तो हो ही अब माइक और स्पीकर भी उठाकर ले जा रहे हो। इतना कहकर अंदर जाकर लाइव शुरू कर दिया। इस बीच पीछे से आप वर्कर मेरी चेयर तक आ गए और मोबाइल छीनना शुरू कर दिया। लक्की ने दावा किया कि विधायक सुक्खी ने रौब जमाते हुए कहा कि तुम्हें देख लेंगे।


Following-The-Arrest-Of-Minister-Arora-Things-Escalated-Into-Physical-Violence-Bjp-And-Aap-Leaders-Clashed-At-Several-Locations-In-Punjab-With-The-Situation-Likely-To-Escalate




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023