April 3, 2026 13:52:40

लुधियाना की सड़कों पर कूड़ा, सफाई सेवकों ने किया प्रदर्शन, 3 दिन से डंप बंद होने पर भड़के

Mar31,2026 | Enews Team | Ludhian

लुधियाना। लुधियाना के प्रताप चौक पर आज उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब दर्जनों सफाई सेवकों ने नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सड़क के बीचों-बीच कूड़ा फेंक कर धरना लगा दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले तीन दिनों से कूड़ा डंप करने वाले कंपैक्टर और गाड़ियों के चालक हड़ताल पर हैं, जिसके कारण डंप बंद पड़ा है। सफाई सेवकों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन अधिकारी सुध नहीं ले रहे। कर्मचारियों ने बताया कि कंपैक्टर और कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की हड़ताल के चलते डंप के गेट बंद हैं। रेहड़ियों में घरों से कूड़ा इकट्ठा कर लाने वाले सफाई सेवकों को डंप खाली करने के लिए 6 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं सफाई सेवकों ने आरोप लगाया कि निगम ने पहले एक निजी कंपनी को कूड़ा उठाने का ठेका दिया था। विरोध के बाद आश्वासन मिला था कि निजीकरण नहीं होगा लेकिन अभी तक इसे लिखित रूप में नहीं दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि 2025 में इसी क्षेत्र में डंप की बदबू और गंदगी के कारण 4-5 लोगों की मौत हो चुकी है इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे।

Garbage-Litters-Ludhiana-Streets-Sanitation-Workers-Protest-Angered-By-The-Three-Day-Closure-Of-The-Dump




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023