June 29, 2026 00:03:57

युवक का अपहरण कर ईंट-भट्ठे के पास बेरहमी से पिटाई, मृत समझ थाने के बाहर फेंका; 7 आरोपियों पर केस दर्ज

Jun28,2026 | Enews Team | Ludhiana

पंजाब। जगराओं में एक युवक के अपहरण और बेरहमी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना करीब 4 दिन पहले अगवाड़ लोप्पो क्षेत्र में हुई थी। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की पहचान गांधी नगर निवासी केकड़ा, बूटा, गगनदीप सिंह उर्फ चिबकड़, रामू, बिंदी उर्फ आकाश, प्रिंस तथा वैली के रूप में हुई है। पीड़ित आदित्य शर्मा, निवासी लाल पैलेस के पास बस स्टैंड जगराओं, ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 24 जून की शाम वह मोटरसाइकिल पर अगवाड़ लोप्पो किसी काम से गया था। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार उसके पास आकर रुकी, जिसमें पहले से कई युवक सवार थे। आदित्य के अनुसार, कार से उतरते ही आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक स्कॉर्पियो भी मौके पर पहुंची, जिसमें 7-8 अन्य युवक सवार थे। आरोपियों ने उसे जबरन स्विफ्ट कार में डालकर अगवा कर लिया और रायकोट रोड स्थित एक सुनसान ईंट-भट्ठे के पास ले गए।

पीड़ित बोला- डंडों से की पिटाई

पीड़ित ने आरोप लगाया कि वहां लोहे की रॉड, बेसबॉल डंडों और तलवारों से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। हमले में वह बेहोश हो गया। आरोपियों ने उसे मृत समझकर थाना सिटी के बाहर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। इसी दौरान उसकी तलाश कर रहे परिजन थाना सिटी के पास पहुंचे और उसे गंभीर हालत में पाया।इसके बाद उसे तुरंत जगराओं के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना सिटी के एएसआई गुरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है। घटना के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता का माहौल है।

Young-Man-Abducted-And-Brutally-Beaten-Near-A-Brick-Kiln-Dumped-Outside-The-Police-Station-After-Being-Presumed-Dead-Case-Registered-Against-7-Accused




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023