पंजाब। पंजाब के संगरूर में पंचायत समिति की चेयरपर्सन मनजीत कौर के पति ने जहर खाकर सुसाइड की कोशिश की। परिवार ने जैसे ही उसे बेहोश देखा, तो तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि एक महिला उसके साथियों ने रणजीत को 'हनीट्रैप' में फंसाया था। महिला ने उसके साथ जबरन फोटोज लिए और धमकी देकर 5 लाख रुपए ऐंठने की कोशिश कर रही थी। इसी ब्लैकमेलिंग के चलते रणजीत सिंह ने ये कदम उठाया। रणजीत पंजाब एंड सिंध बैंक में बतौर चपरासी कार्यरत हैं। पुलिस के अनुसार, रणजीत को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया है। पंचायत समिति दिड़बा की चेयरपर्सन मनजीत कौर की तरफ से शिकायत के बाद आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दिड़बा के गांव लाड बंजारा कलां के रहने वाले रणजीत सिंह के पिता गुरमेल सिंह ने बताया कि पिछले 15-20 दिनों से एक महिला उनके बेटे को लोन दिलवाने की बात कहकर लगातार फोन कर रही थी। बीती 18 तारीख को उस महिला ने रणजीत सिंह को मिलने के बहाने से बुलाया। जब रणजीत सिंह उसे लेकर घर पहुंचा, तो साजिश के तहत पीछे से उस महिला के 4-5 अन्य साथी भी वहां आ गए।
जबरन खींची फोटोज और मांगी 5 लाख की फिरौती
गुरमेल सिंह के मुताबिक, घर में घुसते ही उन आरोपियों ने रणजीत सिंह और उस महिला को एक साथ बैठाकर जबरन उनकी तस्वीरें खींच लीं। इसके बाद आरोपियों ने रणजीत सिंह को रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। इस ब्लैकमेलिंग के दम पर आरोपियों ने रणजीत सिंह से 5 लाख रुपए देने की मांग की। बात यहीं खत्म नहीं हुई, उन्होंने डरा-धमका कर कुछ कागजातों पर जबरन साइन भी करवा लिए। इस पूरी घटना से रणजीत सिंह इतने परेशान हो गए कि उन्होंने जहर खा लिया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी डॉ. के.के. बाजवा ने बताया कि पंचायत समिति दिड़बा की चेयरपर्सन मनजीत कौर की तरफ से पुलिस को शिकायत दी है। इस शिकायत में मुख्य रूप से संदीप कौर नामक महिला और उसके अन्य साथियों पर हनीट्रैप में फंसाने और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)