पंजाब। पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर भारतीय सेना के एक जवान ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले जवान ने फेसबुक पर लाइव आकर बताया कि उसकी पत्नी शादी के 2 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। मृतक की पहचान गुरदासपुर में बटला के गांव छित के रहने वाले कंवलजीत सिंह (30) के रूप में हुई है। करीब 3 साल पहले वह सेना में भर्ती हुए थे और वर्तमान में 17 सिख रेजिमेंट, जयपुर में तैनात थे। हाल ही में उन्हें अस्थायी नियुक्ति पर जबलपुर (मध्य प्रदेश) भेजा गया था। करीब 3 महीने पहले ही जवान की शादी हुई थी। शुक्रवार (22 मई) को सफर के दौरान उन्होंने फेसबुक पर लाइव आकर अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए और जहर खा लिया। शनिवार को जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है।
वीडियो में फौजी ने ये बातें कहीं…
* सरब को सबक सिखा देना: फौजी ने मरने से पहले जो वीडियो बनाया, उसमें उसने कहा- सरब (पत्नी सरबजीत कौर) को सबक सिखाना है। उसने कहा कि यह रास्ता मेरी मौत की तरफ जा रहा है, देख लो। इस सरब को सबक सिखा देना। बस एक बार सबक सिखाना कि किसे छोड़ना है और किसे नहीं। मुझे और कुछ नहीं चाहिए, बस वह जेल में सड़नी चाहिए।
* बाप ने ही अपनी लड़की भगाई: फौजी ने आगे कहा- एक बार उसे कह देना कि तेरे सिर चढ़कर मरा है। सरब और गुरभेज (पत्नी का बॉयफ्रेंड), जो इनका लव रिलेशन है, बस इन दोनों को सबक सिखाना। जो यह सरब का बाप (ससुर) कहता था, मेरा बच्चा-मेरा बच्चा, वह अपने बच्चे की साइड (पक्ष) लेता था ना। इसने लड़के के साथ अपनी लड़की भगाई है। उसके यहां सरब रहकर आई है.
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)