April 3, 2026 13:55:27

मूसेवाला के पूर्व मैनेजर का पिता गिरफ्तार:लुधियाना के आढ़ती से ₹1 करोड़ फिरौती मांगी; मां की चंडीगढ़ Dgp को कंप्लेंट, अवैध कस्टडी में लिया

Mar31,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। लुधियाना में फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कथित पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह के पिता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस मामले में पिता-पुत्र दोनों की संलिप्तता सामने आई है। यह मामला खन्ना के पायल क्षेत्र का है, जहां हाल ही में एक आढ़ती से एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर डोनी बल बताकर पीड़ित को धमकाया था। शिकायत मिलने के बाद खन्ना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान सामने आया कि फिरौती की मांग ऑस्ट्रेलिया में बैठे शगनप्रीत सिंह और पंजाब में रह रहे उसके पिता सौदागर सिंह सराओ ने मिलकर की थी। इसके बाद पुलिस ने सौदागर सिंह को पायल से गिरफ्तार कर लिया। उधर, शगनप्रीत की मां दलजीत कौर ने चंडीगढ़ डीजीपी को शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस ने उनके पति को घर से उठाया। अवैध रूप से हिरासत में रखा। इस दौरान मारपीट की और 10 लाख रुपए की मांग की। दलजीत कौर ने कहा कि उनके पति की जान को खतरा है। उन्होंने डीजीपी से मांग की है कि पति को सुरक्षित बरामद किया जाए और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

नंबर से कई बार कॉल किया

पायल थाना में 25 मार्च को आढ़ती ने केस दर्ज करवाया था। जो गैंगस्टर डोनी बल के खिलाफ दर्ज हुआ। आढ़ती ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर +447441469808 से कॉल आई। एक-दो बार कॉल आने के बाद भी उन्होंने फोन अटेंड नहीं किया।आढ़ती ने कहा कि उसी नंबर से एक वॉइस मैसेज आया, जिसमें कहा गया- शाह जी मेरी बात सुन लो, मैं डोनी बल बोल रहा हूं। मेरी कॉल की रिकॉर्डिंग एसएसपी खन्ना या सीपी साहब को सुना देना। मुझे एक करोड़ रुपए चाहिए। अगर आपने फोन काटा तो मुझे आपकी पायल अनाज मंडी वाली आढ़त की दुकान का पूरा पता है। आढ़ती के अनुसार, आरोपी ने कहा कि मैं कोई फेक कॉल नहीं कर रहा, जो रिकॉर्डिंग सुनानी है, सुना देना। अगर मेरा वीर आगे बढ़ा तो ऊपर-नीचे हो जाएगा, अगर तुमने भागने की कोशिश की तो मेरा बंदा कार्रवाई करेगा। यह वॉइस मैसेज करीब 29 सेकंड का है। इसके बाद फिर एक और मैसेज आया, जिसमें धमकी देते हुए कहा गया- अपने बच्चों को संभाल कर रखना।

Father-Of-Former-Moosewala-Manager-Arrested-1-Crore-Ransom-Demanded-From-Ludhiana-Commission-Agent-Mother-Files-Complaint-With-Chandigarh-Dgp-Taken-Into-Illegal-Custody




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023