April 3, 2026 13:47:34

ब्रेकिंग न्यूज़ - पंजाब का लाडोवाल टोल प्लाजा कल से 5 रुपए महंगा, 1 अप्रैल से कैश लेन-देन होगा बंद, रात 12 बजे से नए रेट लागू

Mar31,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। पंजाब के सबसे महंगे व व्यस्त लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट कल यानी 1 अप्रैल से फिर बढ़ जाएंगे। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने लाडोवाल टोल प्लाजा के लिए नए रेट जारी कर दिए हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा पर नए रेट आज रात 12 बजे से लागू हो जाएंगे। नोटिफिकेशन के मुताबिक टोल रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं दूसरी तरफ 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश लेनदेन पूरी तरह से बंद हो जाएगी।

लाडोवाल टोल प्लाजा के रेट बढ़ाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पिछले साल श्री एक अप्रैल से टोल रेट बढ़े थे और रेट में 5 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।


कार-जीप के लिए अब देने होंगे 225 रुपए

टोल मैनेजर विपिन राय ने बताया कि NHAI द्वारा 27 मार्च को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर दरों में संशोधन किया गया है। लाडोवाल प्लाजा पर कार/जीप/वैन को सिंगल साइड के लिए अब ₹220 के बजाय ₹225 देने होंगे। वहीं राउंड ट्रिप (आने-जाने) के लिए ₹335 की जगह ₹340 चुकाने होंगे। LCV/LGV/मिनी बस के सिंगल यात्रा के लिए 360 के बजाए ₹365 और डबल ट्रिप के लिए ₹550 (पहले ₹545) लगेंगे। मंथली पास 340 के जगह 350 मासिक पास में भी ₹10 की मामूली बढ़ोतरी की गई है। लंबी दूरी तय करने वाले कमर्शियल वाहनों और नियमित यात्रियों के लिए सालाना पास अब महंगा हो गया है। जहां पुराना रेट: ₹3000 था अब नया रेट: ₹3075 हो गया है जिसमे इस पास में कुल 200 ट्रिप की सुविधा मिलती है।

टोल टैक्स की दरों का निर्धारण होलसेल प्राइस इंडेक्स (WPI) के आधार पर किया जाता है। सड़क की लंबाई, फ्लाईओवर, अंडरपास और दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर यह शुल्क तय होता है। इस बार वार्षिक रिवीजन प्रक्रिया के तहत करीब 2.5% से 10% तक का संशोधन किया गया है।

Breaking-News-Punjabs-Ladowal-Toll-Plaza-Will-Be-Costlier-By-Rs-5-From-Tomorrow-Cash-Transactions-Will-Be-Stopped-From-April-1-New-Rates-Will-Be-Applicable-From-12-Midnight




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023