March 29, 2026 20:17:17

अप्रैल महीने में शुरु होगा साहनेवाल एयरपोर्ट, 10 से 15 के बीच उड़ेगी दिल्ली हलवारा की पहली फ्लाइट

Mar29,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

यशपाल शर्मा, लुधियाना

लंबे इंतजार के बाद अब हलवारा एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। फेसबुक पर केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने यह घोषणा की है। बिट्टू के मुताबिक एयरपोर्ट से उड़ानों की बुकिंग अप्रैल महीने में शुरू होगी, जबकि पहली फ्लाइट 10 से 15 मई के बीच उड़ान भर सकती है। दिल्ली-हलवारा के बीच सुबह व शाम में रोजाना 2 फ्लाइट्स शुरुआत में दिल्ली और हलवारा के बीच संचालित की जाएंगी। इन फ्लाइट्स का संचालन 160 सीटों वाले एयरबस A320 इकोनॉमी विमान से किया जाएगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। रवनीत सिंह बिट्टू इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।  बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व और बुनिदायी ढांचे काे मजबूत करने की प्रतिबद्धता से ही ऐसी प्रोजेक्ट संभव हो पा रहे हैं।इससे व्यापार और यात्रा को बड़ा बूस्ट मिलेगा। बिट्टू ने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि पंजाब में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार मिलेगी। इसे राज्य के विकास की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है। 

Sahnewal-airport-to-become-operational-in-april-first-delhi-halwara-flight-to-take-off-between-the-10th-and-the-15th




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023