लुधियाना। लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी। जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े। पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने ससुराल बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मैंने मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी।
दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी
सुसाइड करने वाले युवक बिक्रमजीत(28) की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके 2 बेटे हैं। बड़े बेटे बिक्रमजीत की शादी एक साल पहले काजल से हुई थी। काजल की यह दूसरी शादी थी, पहली से उसका तलाक हो गया था। बिक्रमजीत और काजल की यह अरेंज मैरिज थी। बेटा फैक्ट्री में कटिंग मास्टर का काम करता था। मां सरबजीत ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। घर में कलह शुरू हो गई। मां के मुताबिक काजल की मां राज रानी लगातार बिक्रमजीत को परेशान करती थी। वह दोनों के घर में लगातार इंटरफेयर करती थी, जिस वजह से बार-बार समझाने के बावजूद बिक्रमजीत और काजल के रिश्ते ठीक नहीं हो रहे थे। मां सरबजीत कौर के मुताबिक सास के उकसाने पर उसकी पत्नी काजल अपने मायके चली गई। वह 2 महीने पहले 6 महीने की बेटी को लेकर भी मायके चली गई। बिक्रमजीत ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की कि वह वापस आ जाए। इस तरह से उसकी भी लोगों में बदनामी हो रही है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।
Ludhiana-Man-Commits-Suicide-Leaves-A-Two-Page-Suicide-Note-Blaming-His-Wife
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)