April 27, 2026 15:33:55

मजीठिया का आप पर तीखा हमला, बोले- मान-केजरीवाल सबसे बड़े 'गद्दार'; कहा-खुशहाल पंजाब का खजाना खाली

Apr26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। शिरोमणि अकाली दल (शिअ) के नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर पंजाब सरकार और उसके नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए। मजीठिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा सांसदों के घरों के बाहर गद्दार लिखवाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने सीधा निशाना साधते हुए कहा कि अगर आज कोई गद्दार है, तो वह खुद भगवंत मान और उनसे भी बड़े गद्दार अरविंद केजरीवाल हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की जनता से बड़े वादे किए थे,रोजगार देने के, उद्योग लाने के और राज्य को खुशहाल बनाने के। लेकिन आज हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि पंजाब का खजाना खाली हो रहा है और सरकार अपने वादों पर पूरी तरह विफल रही है। मजीठिया ने वीआईपी कल्चर पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जो पार्टी सादगी की बात करती थी, आज वही भारी सुरक्षा और सुविधाओं का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल को भी पंजाब के संसाधनों से सुरक्षा और हेलीकॉप्टर सुविधा दी जा रही है।

DGP को चेतावनी, सुरक्षा नीति पर सवाल
इसके अलावा मजीठिया ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव को चेतावनी देते हुए कहा कि पहले सिद्धू मूसेवाला को मरवा दिया, अब क्या हरभजन सिंह की बारी है? कल तक उसे सुरक्षा की जरूरत थी, और आज जैसे ही उसने सरकार छोड़ी, उसकी सुरक्षा हटा ली गई। यह कैसी नीति है? अगर कोई भगवंत मान और केजरीवाल के साथ है तो उसे सुरक्षा चाहिए, और अगर छोड़ दे तो नहीं? डीजीपी साहब, ध्यान दें-कहीं ऐसा न हो कि सिद्धू मूसेवाला की तरह हरभजन सिंह का भी नंबर लगवा दिया जाए।

Majithia-Launched-A-Scathing-Attack-On-Aap-Calling-Mann-And-Kejriwal-The-Biggest-Traitors-Calling-Punjabs-Treasury-Empty




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023