April 27, 2026 16:41:26

पंजाब के 10 जिलों में टेंपरेचर 40 °c पार, फरीदकोट सबसे गर्म, हीट वेव-वॉर्म नाइट का यलो अलर्ट; कल बारिश-आंधी के आसार

Apr26,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस सीजन में पहली बार तापमान 45.2 डिग्री तक पहुंचा है। फरीदकोट सबसे गर्म रहा। राज्य का तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक आज हीट वेव और वार्म नाइट का यलो अलर्ट है। जबकि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक हीट वेव, वार्म नाइट, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ में हीट वेव का दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40–50 किमी/घंटा तक रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक घर से कम निकलें और खाने-पीने व सेहत का खास ध्यान रखें।राज्य में आज मौसम शुष्क रहेगा। 12 जिलों में हीट वेव और 7 जिलों में वार्म नाइट का अलर्ट है। इस दौरान मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला, तरनतारन और अमृतसर में हीट वेव का अलर्ट है। जबकि अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, बरनाला और लुधियाना में वार्म नाइट की स्थिति रहेगी।

चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री दर्ज

चंडीगढ़ समेत 10 जिलों में तापमान 40 डिग्री से अधिक और 12 जिलों में 35 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री, चंडीगढ़ एयरपोर्ट 40.8 डिग्री, अमृतसर 40.3 डिग्री, लुधियाना 42.2 डिग्री, पटियाला 42.5 डिग्री, बठिंडा 42.2 डिग्री, बठिंडा एयरपोर्ट 44.2 डिग्री, फरीदकोट 45.2 डिग्री (सबसे अधिक), फाजिल्का 40.3 डिग्री, पटियाला AWS 40.2 डिग्री और भाखड़ा डैम 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं 35 से 40 डिग्री के बीच तापमान वाले शहरों में पठानकोट 39.4 डिग्री, गुरदासपुर 39.5 डिग्री, एसबीएस नगर (नवांशहर) 39.5 डिग्री, फिरोजपुर 39.7 डिग्री, होशियारपुर 38.0 डिग्री, मोहाली 39.8 डिग्री, केवीके पठानकोट 39.6 डिग्री, रूपनगर 39.3 डिग्री, सलेरन (होशियारपुर) 38.6 डिग्री और थेइन डैम 39.0 डिग्री दर्ज किया गया।

Temperatures-Exceed-40-Degree-C-In-10-Districts-Of-Punjab-Faridkot-The-Hottest-Yellow-Alert-Issued-For-Heat-Wave-And-Warm-Night-Rain-And-Thunderstorm-Expected-Tomorrow




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023