August 25, 2026 12:07:23

देश में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या हुई 6829, मौत का आंकड़ा पहुंचा 236 पर

गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले।

Apr10,2020 | E News Team | Ludhiana

ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना देश में कोराना संक्रमण के मरीजों की संख्या 6829 हो गई है। आज 112 नए मामले सामने आए। वहीं  देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 236 हो गई है। इनमें से मध्यप्रदेश में 36, राजस्थान में 26, गुजरात में 21, पश्चिम बंगाल में 13, महाराष्ट्र में 5, जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में 4-4, बिहार में 2 और झारखंड में 1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गुरुवार को एक दिन में रिकॉर्ड 809 पॉजिटिव मिले। यह संक्रमितों की संख्या में अब तक का सबसे तेज इजाफा है। इससे पहले, 5 अप्रैल को एक दिन में 605 मामले सामने आए थे। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के मुताबिक हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अभी देश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 हजार 412 है। इनमें से 5 हजार 218 का इलाज चल रहा है। 477 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 169 की मौत हुई। गुरुवार को सबसे ज्यादा 229 नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए। वहीं, गुजरात में 76, राजस्थान में 80, उत्तरप्रदेश में 49, मध्यप्रदेश में 70, बिहार में 12, पंजाब में 11 और छत्तीसगढ़ में 8 मरीज बढ़े

Corona Update In India




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us