July 2, 2026 03:11:02

अब पंजाब बोर्ड देगा 15 प्रतिशत सस्ती किताबें, ई पोर्टल किया लॉन्च, दुकानदारों की लूट होगी बंद, 12 लाख छात्रों को होगा सीधा फायदा

Jul1,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। पंजाब के स्टूडेंट्स और पेरेंट्स को अब प्राइवेट बुक सेलर्स की मनमानी और किताबों की ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने नई पहल की है। इसके लिए PSEB ने ‘पुस्तक पोर्टल’ नाम से अपना खुद का ई-कॉमर्स पोर्टल लॉन्च कर दिया है। ऐसा करने वाला पंजाब, देश का पहला शिक्षा बोर्ड बन गया है। इस फैसले से राज्य के 12 लाख से अधिक छात्रों को सीधा फायदा मिलेगा और उनके करीब 2.15 करोड़ रुपए सालाना बचेंगे। PSEB के चेयरमैन (रिटायर्ड IAS) डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि अब छात्र, माता-पिता और स्कूल सीधे इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किताबें ऑर्डर कर सकते हैं। पोर्टल से ऑर्डर करने पर किताबों के प्रिंट रेट पर फ्लैट 15% की छूट मिलेगी। अब प्राइवेट बुक सेलर्स छात्रों से ज्यादा पैसे नहीं वसूल पाएंगे। स्कूल सिर्फ किताबें बांटने में मदद करेंगे, वे बोर्ड तय रेट से 1 रुपए भी ज्यादा नहीं ले सकते। बोर्ड ने पंजाबी, अंग्रेजी और हिंदी मीडियम की 361 टेक्स्टबुक टाइटल्स की करीब 2.25 करोड़ किताबें प्रिंट की हैं।

डिलीवरी के लिए 2 ऑप्शन

छात्रों तक किताबें आसानी से पहुंचाने के लिए बोर्ड ने दो खास इंतजाम किए हैं: पूरे पंजाब में 97 डिलीवरी/पिक-अप सेंटर बनाए गए हैं। अगर आप इन सेंटर्स पर जाकर खुद किताबें लेते हैं, तो कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा। इसके अलावा PSEB के जिला कार्यालयों से सीधे वॉक-इन करके भी 15% डिस्काउंट पर किताबें ली जा सकती हैं। अगर आप किताबें घर पर मंगवाना चाहते हैं, तो PSEB ने भारतीय डाक (India Post) के साथ हाथ मिलाया है। इसके तहत “Gyan Post Scheme” शुरू की गई है। 5 किलो तक के पार्सल पर डिलीवरी चार्ज बेहद कम (कम से कम ₹20 और अधिकतम ₹100) लगेगा।

The-Punjab-Board-Will-Now-Provide-Books-At-15-Percent-Lower-Prices-An-E-Portal-Has-Been-Launched-To-Put-An-End-To-Overcharging-By-Shopkeepers-Directly-Benefiting-1-2-Million-Students




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023