ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा की बेअदबी, जूतों का हार डाला, वाल्मीकि समाज ने किया रोड जाम
Sep8,2026
| Enews Team | Ludhiana
लुधियाना। लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ आज शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ करने का एक बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा साहेब की मूर्ति के गले में जूतों का हार डाल दिया। जैसे ही इस घटना की भनक स्थानीय लोगों को लगी, इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस कृत्य से वाल्मीकि भाईचारे के लोगों में भारी रोष फैल गया है। आक्रोशित लोगों ने जालंधर बाईपास चौक पर इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। इस घटना के विरोध में वाल्मीकि समाज ने जमकर प्रदर्शन किया है। लोगों का कहना है कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। इसको लेकर विरोध जताया जाएगा। तनाव के बीच एडीसीपी पुलिस समीर वर्मा पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस पर भी वाल्मीकि समाज नहीं माना और लगातार प्रदर्शन चल रहा है। एडीसीपी-1 समीर वर्मा अभी यह बात हमारे संज्ञान में आई है जी। यहां जालंधर बाईपास पर बाबा साहेब अंबेडकर जी की जो मूर्ति है, वहां किसी शरारती तत्व ने जूतों का हार डाल दिया है, यह बात हमारे नोटिस में आई है। इस पर एक्शन ले रहे हैं और जो भी दोषी होगा उसे गिरफ्तार करेंगे। यह बात नोटिस में भी इसलिए आई क्योंकि पुलिस ने चेकिंग की थी और शीशे लगवाने की बात पर कहा कि इस पर काम कर रहे हैं। डीसी ऑफिस को भी लिखकर भेज दिया है।
Breaking-News-Desecration-Of-Baba-Sahebs-Statue-In-Ludhiana-Garland-Of-Shoes-Placed-On-It-Valmiki-Community-Blocks-The-Road