लुधियाना की तहसीलों में इललीगल रजिस्ट्रियों का खुलासा, 256 लोगों पर मामला दर्ज, अफसरों के साथ मिलीभगत कर करवाई 135 रजिस्ट्री, सरकार को कई सो करोड़ का नुकसान
Aug21,2026
| Enews Team | Ludhiana
यशपाल शर्मा
लुधियाना। लुधियाना जिले की तहसीलें में इललीगल तरीके से रजिस्ट्रियां कराने का खुलासा हुआ है। जहां पर अफसरों के साथ मिलीभगत करके 135 रजिस्ट्रियां करवाई गई। अफसर लगातार मामला दबाते रहे। लेकिन हाईकोर्ट के आदेशों पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। हालांकि पहले भी 350 लोगों पर फर्जी रजिस्ट्री करवाने का मामला दर्ज हो चुका है। लेकिन अब थाना मोती नगर की पुलिस ने सब रजिस्टरार पूर्वी की शिकायत पर बाय नेम 256 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनकी और से 135 फर्जी रजिस्ट्रियां करवाई गई हैं। दरअसल, साल 2004 से लेकर 2026 तक लुधियाना जिले की सभी तहसीलों में जमकर रजिस्ट्रियां हुई। इस घोटाले में शहर के कई नामी व्यापारी, बिजनेसमैन, प्रॉपर्टी डीलर व कॉलोनाइजर शामिल हैं। इन रजिस्ट्रियों में किसी ने कमर्शियल को रिहायशी बताया, किसी ने मेन रोड की जमीन को गली में दिखाया तो किसी ने फैक्ट्री को घर दिखाकर रजिस्ट्रियां करवाई। इस तरह करके कई सो करोड़ की स्टॉम्प ड्यूटी चोरी कर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। सबसे ज्यादा घोटाला ईस्ट और वेस्ट तहसील में हुआ है।
रेवेन्यू विभाग के कई अफसर घोटाले में फंसने की आशंका
वहीं सूत्रों की मानें तो रेवेन्यू विभाग के अफसरों की मिलीभगत के बिना यह रजिस्ट्रियां हो ही नहीं सकती थी। दरअसल, रजिस्ट्री करते समय तहसीलदार या सब रजिस्टरार की और से दस्तावेजों को अच्छे से चैक किया जाता है। जिसके बाद रजिस्ट्री हो पाती है। ऐसे में आशंका है कि इन अफसरों द्वारा मिलीभगत करके ठगियां की गई। इन घोटालों में शामिल कई लोग अब ऊंचे पद पर मौजूद है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी लगातार उन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
इन 256 लोगों ने किया फ्रॉड
एफआईआर में दोलत कॉलोनी के सुदेश कुमार, संजय गांधी कॉलोनी के नरिंदर सिंह, कोठी ख्वाजा की रेशमा महंत, विदियार्थी राव, ग्लाडा, संजय गांधी कॉलोनी के राम प्रवेश, मॉडल टाउन एक्सटेंशन की महिंद्र सिंह, कूचा लालूमल के दविंदर कुमार, रिषी नगर की रंजना थापर, कैथल की रेखा, सलेम टाबरी की महिंद्र कौर, छावनीं मोहल्ला की हरिंदर कौर, लक्कड़ बाजार के जतिंदर सिंह, नवा मोहल्ला के कपिल खन्ना, रिषी नगर की सुनीता जैन, महावीर जैन कॉलोनी के संजीव कुमार, शक्ति विहार के नवीन कुमार, संगरुर की मोनिका, सरोज, इकबाल गंज के पिशोरी लाल, लाजपत नगर के हरमेश सिंह, बीआरएस नगर 475 के परविंदर सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया बी के शिव कुमार, सेक्टर-32ए के अमनदीप सिंह, इंडस्ट्रियल एरिया-ए कमलजीत, एचआईजी कॉलोनी के अमनप्रीत सिंह, दुगरी फेस-1 के रजिंदर मेहता, कमला नगर की सरबजीत कौर, प्रेम नगर के उपकार सिंह, हरगोबिंद नगर के हिमांशु कपूर, खुड मोहल्ला के जगदेव सिंह, छावनी मोहल्ला के परविंदर सिंह, माधोपुरी की पूजा, अग्र नगर 101 के विनित गोयल, गांव कनीजा के हरजिंदर सिंह, गगनदीप कॉलोनी संतोष रानी, नवां शहर के अमरजीत सिंह, गांव कासाबाद की सुखजीत कौर, गांव जागीरपुर के सरबजीत सिंह, गुरु अर्जुन देव नगर के राज कुमार, गांव काकोवाल के सुरजीत सिंह, सिविल लाइन के दीपक कपूर, गांव मुंडियां खुर्द के सुखदेव सिंह, हरचरन नगर के यशपाल, गांव लोपो की सुखजिंदर कौर, मुंडियां के गुरमीत, शेरपुर का अनीतिश मेहरा, खासी कलां की अमनदीप कौर, गोबिंद कॉलोनी के राज कुमार, राम नगर के दविंदर, बेजमन रोड के बलवंत सिंह, गांव गौसगढ़ के करनैल सिंह, गांव फतेहगढ़ जट्टा के अनिल, चंद्र लोक कॉलोनी के जगदेव सिंह, ढोलेवाल के बिक्रम सिंह, भामियां के जोरा सिंह, तरलोक सिंह, खासी कलां जसविंदर कौर, गौसगढ़ के गुरनाम सिंह, करतार नगर के महिल सिंह, गोल्डन एवेन्यू के भूषण सानन, गांव जमालपुर अवाना के इंद्रजीत सिंह, एसबीएस नगर 41 की किरन खन्ना, भामियां के हरनेक सिंह, हरचरन नगर के मुनीष कुमार, होशियारपुर के चंद्र किरन सेठी, सिविल लाइन के मनोज चड्ढा, मेहरबान के दर्शन, सराभा नगर 15 के पराग आनंद, भामियां के रणजीत सिंह, ताजपुर रोज के सनी मलिक, हरी करतार कॉलोनी के चिंकी मलिक, वीना रानी, ख्वाजके के अवतार सिंह, करतार नगर के गुरबाल सिंह, गांव हवास के गुरमीत सिंह, विष्णू नगर के हरिंदरजीत सिंह, मोदी एन्क्लेव के संजीव कुमार, हरबंसपुरा की शुष्मा शर्मा, ज्योति, खन्ना के गगनदीप, कोट मंगल के सनी बजाज, पुराना बाजार की सुनीता, न्यू शिवाजी नगर के प्रदीप, मोहर सिंह नगर के कीमती लाल, जनकपुरी की नीरा गुप्ता, न्यू मॉडल टुन की कमलेश, जोशी नगर के हरमीत सिंह, जोशी नगर की अमरप्रीत कौर, मोती बाग के करनैल सिंह, छोटी हैबोवाल के संतोख सिंह, गांव नूरवाल के गुरदीप सिंह, भाई अमरजीत सिंह, सिविल लाइन की अंजू, न्यू हरगोबिंद नगर के दविंद्रपाल, गुरदीप सिंह, मोहर सिंह नगर की नीलम, बाग नोहरियामल के मनमोहन, मंजू जैन, बीआरएस नगर 65बी की पूनम आगी, सेक्टर32 की किशीका पसरीचा, गऊशाला रोड के तजिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सेक्टर-32 के रवि कुमार, धर्मपुरा के कुलवंत सिंह, धर्मपुरा जट्टा के मनदीप सिंह, आरिया मोहल्ला के शिव, पुनीत, शाम नगर के नीरज, शिवपुरी की सुमन जैन, विधी, मॉडल टाउन एक्स. के रमन गाबा, हरनाम दास जैल रोड की बलविंदर कौर, गौसगढ़ के बलवीर सिंह, न्यू कुलदीप नगर की राज रानी, शहीद करनैल सिंह नगर की शशि, राजीव, भाई अनूज गोयल, आलमगीर के मनजीत, तारावंती, मॉडल टाउन के विश्वा मित्र भंडारी, वरिंदर भंडारी, दुगरी के प्रेम चंद, मीना बाजार के जतिंदर मान, राजिंद्र मान, सेक्टर-32ए के गंगा सिंह, मनदीप, जनकपुरी की हरजिंदर कौर, टिब्बा रोड के भूषण मित्तल, भामियां के मेवा सिंह, डाबा के दविंदर सिंह, मोती नगर के सुरिंदर मोहन जैन एंड संस, कक्का गांव के इंद्रपाल, मोहाली के कमल, सिविल लाइन के वरूण जैन, महावीर जैन कॉलोनी के प्रवीन जैन, समराला के रविंदर, गांव काकोवाल के गुरिंदर सिंह, फिल्डगंज के विनोद, गांधी नगर की राजरानी, पुरानी माधोपुरी की मनजीत कौर, गोसगढ़ के सुखविंदर, गांव गदोवाल के केवल कृष्ण, चंदर लोक कॉलोनी के कुलविंदर सिंह, बलविंदर कुमार, कुलवंत सिंह, छावनी मोहल्ला के अशोक, ब्राउन रोड के जगबीर सिंह, कूचा लक्ष्मी नारायण की सुनैना, बेरी रोड की गीता, न्यू किचलू नगर के अशोक, जैन मोहल्ला की सविता, सैदा चौक की अनू जैन, पटेल नगर के नितिन जैन, सैदा चौक की इंदू जैन, करीमपूरा के राज कुमार, एसबीएस नगर की आदिति दुआ, न्यू राजगुरु नगर 10ए के सुखजिंदर सिंह, जीके एस्टेट मुंडियां खुर्द की चंचल देवी, ईस्ट मॉडल ग्राम के साहिल, मुडिंयां कलां के जसदेव, गांव मेहरबान की कांता, कक्का के लवली, इंडस्ट्रियल एरिया-बी 816 के रविंदर सिंह, मॉडल टाउन एक्स की गीता गुप्ता, कुसुम गुप्ता, नवा मोहल्ला के आकाश मल्होत्रा, हरगोबिंद नगर के विनोद कुमार, अमरपुरा की दलीप कौर, इस्लामगंज की वरिंदर कौर, अमरपुरा के गुरमीत सिंह, तिलक नगर के कृष्ण, गुरमीत अरोड़ा, जैन नगर धवन अस्पताल की सवीता धवन, मॉडल हाउस के गुरदियाल सिंह, रजिंदर सिंह, न्यू माधोपूरी की जैनिका जैन, सेक्टर-32ए लक्की पसरीचा, ईशर नगर के अमरीक, शिवाजी नगर के प्रवीन, जनता कॉलोनी के संजीव, बाजवा नगर के धर्मेंद्र, हरकृष्ण विहार की मुसकान देवी, न्यू माधोपुरी के मुहम्मद हुसैन, खन्ना के नरेश कुमार, बाजड़ा कॉलोनी के इंद्रपाल, किनिया के सुखजीवन सिंह दहेले, बामिया रोड के मनप्रीत सिंह, बसंत एवेन्यू की मनीता रानी, वेटगंज के सुदर्शन, मसकीन नगर के उजागर सिंह, भामिया के जगदीप, धर्मपुरा के जसविंदर, जमालपुर अवाना के विकास, राम नगर के अशोक कुमार, सेक्टर-32 के ओम प्रकाश, चंद्र लोक कॉलोनी के पाल सिंह, संत फतेह सिंह नगर के कपिल बजाज, दरभंगा कॉलोनी के प्रमात्मा सिंह, जमालपुर की रमेश, रड़ी मोहल्ला के राम लाल, रजनी बाला, चक्क कलां की प्रशोत्म पाल कौर, तेजिंदर, अग्र नगर एक्स के गुलशन कुमार, मिलरगंज के दविंदर सिंह, विकास नगर के मदन लाल, माडल टाउन एक्स 304ए की सोनिया रहेजा, जमालपुर के जसदीप, फोकल प्वाइंट के जगजीत सिंह, गांव पंडोरी के सिमरजीत सिंह, न्यू लाजपत नगर के जतिंदर सिंह, इकबाल नर्सिंग होम के निपल बांसल, विशाल नगर की सुखविंदर कौर, गोबिंद नगर की इंद्रजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, अमरजीत मोदगिल, श्रीपाल, मोती नगर के नीरज, वीना, रणधीर, संजीव, रविंदर, रजनी खुल्लर पति अंकुर, राकेश पिता कासी राम, कुसुम रानी पति मदन लाल, गुलशन कुमार पिता मेघ लाल, रोशन लाल पिता धर्म चंद, रतिया देवी पति राम किशोर शाह, मोती नगर के मनजीत मेहता, विनोद, आरके भट्ट, हरलीन कौर, हरप्रीत सिंह, मनजीत कौर, शर्तूगन प्रसाद, बख्शीश कौर पति मोहिंदर सिंह, नवजोत सिंह पिता महिंद्र सिंह, परमजीत कौर पति संतोख सिंह, डॉ. वेद प्रकाश, मां भगवती मंदिर ट्रस्ट के नाम शामिल है।
Illegal-Property-Registrations-Exposed-In-Ludhiana-Tehsils-Cases-Registered-Against-256-Individuals-135-Registrations-Were-Executed-In-Collusion-With-Officials-Causing-A-Loss-Of-Several-Hundred-Crore-Rupees-To-The-Government