August 8, 2026 04:37:35

लुधियाना में पिता ने नाबालिग बेटी से कर डाला रेप, एक महीना पहले भी बनाए सबंध, मामला दर्ज

Aug7,2026 | | Ludhiana

लुधियाना। मुंडियाँ कलाँ के 33 फुट रोड पर एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बच्ची से जबरन रेप कर डाला। यही नहीं बच्ची ने बताया के एक महीना पहले भी उसके साथ अवैध सबंध बनाये गए। बच्ची ने सारी बात अपनी माँ को बताई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। थाना जमालपुर की पुलिस ने माँ के बयानों पर पिता के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया के उक्त आरोपी उसका पति है। उनके तीन बच्चे है। पीड़ित बच्ची 16 साल की है। 5 अगस्त को उसकी बेटी घर पर मौजूद थी। उस समय उसका पति तबीयत खराब होने के कारण काम पर नहीं गया था। शाम को जब वह घर लौटी तो बेटी डरी और सहमी थी। उसने पूरी घटना बताई। शिकायत के अनुसार, बेटी ने बताया कि वह अपना काम खत्म कर कमरे में आराम कर रही थी। इसी दौरान उसके पिता कमरे में आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच कर रहे एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी पिता साइकिल फैक्ट्री में काम करता है। किशोरी ने बताया है कि एक महीना पहले भी उसने उससे संबंध बनाए और धमकाया। जब दूसरी बार उसने फिर से वही हरकत की तो डरी हुई पीड़िता  ने अपनी मां को सारी बात बताई।

Father-Rapes-Minor-Daughter-In-Ludhiana-Had-Also-Engaged-In-Sexual-Relations-A-Month-Earlier-Case-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us