लुधियाना। भदौड़ हाउस के पास एक क्रॉकरी व्यापारी की दुकान के बाहर खड़ी स्विफ्ट कार को अचानक आग लग गई। जब व्यापारी ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें व्यक्ति भागते हुए नजर आया। जिसके चलते शक है कि उसने ही कार को आग लगाई थी। व्यापारी ने इस संबंध में थाना कोतवाली की पुलिस को शिकायत दे दी है। जानकारी देते हुए व्यापारी तरुण ने बताया कि वह क्रॉकरी की दुकान चलाते हैं और उनकी स्विफ्ट कार रोजाना दुकान के बाहर ही खड़ी रहती थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे बजे उन्हें किसी व्यक्ति का फोन आया कि उनकी कार में आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। तब तक दमकल विभाग की टीम भी पहुंच चुकी थी। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछारें मारकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। तरुण ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया है। फुटेज में वह दुकान के आसपास घूमता नजर आता है और कुछ देर बाद कूड़ा उठाकर कार की ओर जाता दिखाई देता है। इसके बाद जब वह वहां से लौटता है तो कुछ ही देर में कार में आग लग जाती है। घटनास्थल से प्लास्टिक के गिलास और अन्य सामान भी बरामद हुआ है, जिससे आगजनी की आशंका और मजबूत हुई है।
Crockery-Merchants-Parked-Car-Catches-Fire-Suspect-Spotted-On-Cctv-Police-Investigating
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)