July 19, 2026 04:09:37

लुधियाना में चार साल का बच्चा किडनैप, आर्ट क्लास के दौरान कार सवार बदमाशों ने की वारदात, पिता पर आरोप, सीसीटीवी में घटना कैद

Jul18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर एक महिला ने अपने चार साल के बेटे को अगवा करने के आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि कार सवार बदमाशों द्वारा मार्शल आर्ट क्लास से उसके बेटे को किडनैप किया गया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। उसने इस संबंध में थाना दरेसी की पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मोनालिका की शिकायत लेकर जांच शुरु कर दी है। महिला का आरोप है कि उसके बेटे सुवास को उसके ट्रांसपोर्टर पति ने अगवा करवाया है। 24 घंटे बीतने के बाद भी बच्चे का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने अभी स्थिति स्पष्ट नहीं की है। मोनालिका के अनुसार उनका चार साल का बेटा सुवास सुंदर नगर में थाने की बैक साइड द ग्रेट इंडियन मार्शल आर्ट स्कूल में ट्रेनिंग लेता है। वीरवार शाम करीब सवा छह बजे बेटे सुवास को क्लास पर छोड़कर आई थी। करीब 6.35 बजे कार में सवार होकर 3-4 युवक आए। जिसमें से दो युवक कार से उतरकर क्लास में चले गए। वहां से सुवास को गोद में उठाकर भाग निकले। टीचर उन्हें रोकती रह गई, लेकिन तब तक वे भागकर कार में बैठे और फरार हो गए। मोनालिका ने कहा कि उसकी शादी 2020 को भामियां रोड के गुरु नानक नगर के रहन वाले ट्रांसपोर्टर के साथ हुई थी। उसके पति की बाहर एक महिला के साथ दोस्ती है। जिसका उसे पता चला, तो वे दो बार परेशान होकर मायके घर आई। दोनों बार पति और ससुराल वाले माफी मांगकर वापिस ले गए। लेकिन नवंबर 2025 को फिर उसे पता चला कि पति उक्त लड़की से मिलता है। जिसके बाद वे बेटे के साथ मायके घर आ गई।

पहले भी पति ने की थी अगवा की कोशिश, कार के आगे आकर किया बचाव

मोनालिका के अनुसार उसके पति व ससुराल वालों ने 10 जून को उसके मायके घर आकर सुवास को जबरन किडनैप कर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन मोनालिका और मायके वालों ने कार के आगे आकर बचाव किया। मोनालिका ने बताया कि वीरवार शाम को ही पुलिस ने उसके ससुराल घर में रेड की। लेकिन पति व सास घर में लाइटें जलती छोड़कर ताला लगाकर फरार हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें लगता है कि इस बार भी पति ने ही बेटे को किडनैप किया है। उनकी सास की टांगें नहीं चलती, लेकिन पति की इन हरकतों के कारण वे भी परेशानी झेल रही हैं। उनका आरोप है कि पति के दोस्त रिंकू और कनिक भी इस वारदात में शामिल थे। मोनालिका ने कहा कि उन्होंने कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। पेश होने के लिए पति को समन जा रहे हैं, लेकिन वे पेश नहीं हो रहे। पुलिस ने भी पति को चेतावनी दी थी कि कोर्ट में केस चल रहा है, कोर्ट मामले का फैसला करेगी। लेकिन पति ने कानून का उल्लंघन कर किडनैपिंग की है।

Four-Year-Old-Boy-Kidnapped-In-Ludhiana-Miscreants-In-A-Car-Carried-Out-The-Crime-During-An-Art-Class-Father-Accused-Incident-Captured-On-Cctv




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023