July 11, 2026 21:43:34

लुधियाना के जिम मालिक और ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत, अचानक पशु आने से अनियंत्रित हुई फॉरच्यूनर, एक की हालत गंभीर

Jul10,2026 | Enews Team | Punjab

मोहाली। मोहाली में शुक्रवार तड़के सड़क हादसे में जिम मालिक समेत 2 लोगों की मौत हो गई। फॉर्च्यूनर गाड़ी में जिम मालिक दोस्त और सुरक्षा गार्ड के साथ लुधियाना से दिल्ली जा रहा था। गाड़ी ड्राइवर चला रहा था। इस बीच आईटीआई चौक के पास अचानक पशु सामने आ जाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। लुधियाना बीआरएस नगर के रहने वाले 23 वर्षीय जिम मालिक मनजोत सिंह और ड्राइवर रवि की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बच गए। टक्कर के बाद फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। बोनट मुड़कर विंडशील्ड तक पहुंच गया, जबकि फ्रंट बंपर, ग्रिल और हेडलाइट उखड़ गए। टायर टूट गए। कार की छत कई जगह से दब गई। दरवाजे भी पिचक गए थे। जिम संचालक मनजोत सिंह के पिता अमरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मनजोत गुरुवार रात करीब 11:45 बजे अपने दोस्त आकाश वर्मा, सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे और ड्राइवर रवि कुमार के साथ फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह जब गाड़ी लालड़ू के आईटीआई चौक के पास पहुंची, तो अचानक एक पशु सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ड्राइवर रवि कुमार ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

परिजनों ने कहा- यह महज एक दुर्घटना

हादसे की सूचना मिलने के बाद जब परिजन अस्पताल पहुंचे। कार में सवार मनजोत के दोस्त आकाश वर्मा को मामूली चोटें आई हैं, जबकि सुरक्षा गार्ड राजीव कुमार पांडे पूरी तरह सुरक्षित है। मनजोत के पिता ने पुलिस को दिए अपने बयान में स्पष्ट किया है कि यह एक आकस्मिक दुर्घटना थी और इसमें किसी भी व्यक्ति की कोई लापरवाही नहीं थी। उन्होंने किसी के भी खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इनकार किया है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

हादसे में फॉर्च्यूनर के उड़े परखच्चे

हादसे के बाद फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया, जबकि बोनट पूरी तरह मुड़कर विंडशील्ड तक पहुंच गया। फ्रंट बंपर और ग्रिल उखड़ गए तथा बायां अगला पहिया अपनी जगह से निकलकर टेढ़ा हो गया। छत भी दब गई और ड्राइवर की ओर का दरवाजा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आया। विंडशील्ड में दरारें पड़ गईं।

Ludhiana-Gym-Owner-And-Driver-Killed-In-Road-Accident-Fortuner-Lost-Control-After-An-Animal-Suddenly-Appeared-On-The-Road-One-Person-In-Critical-Condition




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023