July 11, 2026 00:23:36

तस्करों का पीछा करते पंजाब पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एसएचओ गंभीर रूप से घायल, तस्कर अपना वाहन छोड़कर फरार

Jul9,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पटियाला के नाभा के नजदीकी गांव धंगेड़ा के पास देर रात तस्करों को दबोचने की कोशिश में जुटी पुलिस पार्टी के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। कथित तस्करों की गाड़ी का पीछा कर रही थाना सदर नाभा के प्रभारी जसप्रीत सिंह की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण टक्कर में एसएचओ जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि तस्कर अपनी गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहे। जानकारी के अनुसार, थाना सदर नाभा के एसएचओ जसप्रीत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ संदिग्ध तस्करों की घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्करों ने अपनी गाड़ी भगा ली, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने उनका पीछा (चेस) करना शुरू किया। पीछा करने के दौरान गांव धंगेड़ा के पास दोनों गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और एसएचओ जसप्रीत सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

प्राथमिक उपचार के बाद राजिंदरा अस्पताल पटियाला रेफर

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल एसएचओ जसप्रीत सिंह को तुरंत नाभा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए और बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है।

Punjab-Police-Vehicle-Crashes-While-Chasing-Smugglers-Sho-Critically-Injured-Smugglers-Flee-After-Abandoning-Their-Vehicle




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023