June 8, 2026 22:34:43

लुधियाना में मोबाइल स्नेचिंग की थाने शिकायत दर्ज करवाने गए युवक की हत्या, प्लॉट में मिली लाश

Jun8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव थरीके में मोबाइल स्नेचिंग की शिकायत लिखवाने की बात कहकर घर से निकले युवक की लाश प्लॉट से मिली है। उसकी किसी ने हत्या कर दी है। युवक की पहचान थरीके के करण (22) के रुप में हुई है। थाना सदर की पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार करण फिरोजपुर रोड स्थित एक मॉल में नौकरी करता था। उसका मोबाइल स्नेचिंग हो गया था। जिसके चलते वह घर से मोबाइल झपटमारी की शिकायत लिखवाने की बात कहकर चला गया। इसके बाद वह अपने एक दोस्त के साथ थ्रीके फाटक के पास रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर गया था। पिंटू के अनुसार, सोमवार सुबह उसी रिश्तेदार का फोन आया, जिसने सूचना दी कि करण का शव एक खाली प्लॉट में पड़ा हुआ है। करण के चेहरे पर कई चोटों के निशान थे और उसका शरीर भी काला पड़ा हुआ दिखाई दे रहा था। उनका आरोप है कि यह मामला मारपीट के बाद हुई हत्या का हो सकता है, इसलिए पुलिस को इसकी गहनता से जांच करनी चाहिए। एएसआई जॉन पीटर ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।


A-Young-Man-Who-Went-To-The-Police-Station-To-Lodge-A-Complaint-About-Mobile-Snatching-Was-Murdered-In-Ludhiana-His-Body-Was-Found-In-A-Plot




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023