June 7, 2026 23:39:21

डिंपल का हत्यारोपी सनकी, 3 महीने पहले कर चुका हंगामा:मोहाली मर्डर केस की खुल रही परतें; भाई बोला-डिंपल के बारे में फैलाई अफवाहें

Jun7,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मोहाली में कंपनी में घुसकर युवती का मर्डर करने वाला युवक अभी होश में नहीं आया है। जबकि दूसरी तरफ मृतका डिंपल के भाई ने बताया कि मैंने डिंपल से पूछा था कि अगर तुझे कोई पसंद है, तो तू हमें बता दे, हम तेरा रिश्ता कर देंगे। लेकिन हर बार उसने मना किया। वह कहती थी कि जहां कहोगे, वहीं रिश्ता करूंगी। उनका कहना है कि आरोपी सनकी था। 3 महीने पहले भी उसने कंपनी में हंगामा किया था। उसके पेरेंट्स भी आए थे। उसे समझाया था, लेकिन कंपनी की तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है। हम चाहते हैं कि कंपनी पर एक्शन होना चाहिए। सीएम से गुहार लगाई है कि इंसाफ दिया जाना चाहिए। डिंपल के भाई ने कहा कि हमारी बहन के बारे में बहुत गलत बोला जा रहा है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस मामले में ध्यान दिया जाए। कंपनी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। महिला आयोग की चेयरपर्सन के बयान पर कहा कि जो भी बोल रहे हैं, वह कंपनी के फेवर में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह तक कह दिया कि लड़की के घरवालों ने यह कहा कि लड़की की गलती थी। लेकिन न तो महिला आयोग का कोई मेंबर हमसे मिलने आया, न किसी से हमारी बात हुई। उन्हें शर्म आनी चाहिए कि वह इतनी बड़ी कुर्सी पर बैठकर इस तरह बोल रहे हैं।

जो कुछ हमें बताने लगे, उन्हें नौकरी से निकाला

डिंपल के भाई ने बताया कि हमें कंपनी का फोन आया कि उसकी तबीयत खराब है, आप आ जाओ। लेकिन हमें किसी ने नहीं बताया कि क्या हुआ। अस्पताल में उसका मृत शरीर मिला। जब कंपनी के मुलाजिम, जो उसके दोस्त थे, उसके बारे में बताने लगे कि लड़का शातिर था। वह ऑफिस में कई लोगों को तंग करता था। कई बार उसकी शिकायत हुई, लेकिन उसे निकाला नहीं गया। जब वहां मौजूद कंपनी की सीनियर अधिकारी को यह पता चला तो उसने कहा कि आपको ऑफिस आने की जरूरत नहीं है। यह डिंपल के फ्रेंड थे। एक महीना पहले मेरे भाई की शादी में आए थे।

डिंपल के अंतिम संस्कार में दफ्तर से कोई नहीं आया

डिंपल के अंतिम संस्कार में ऑफिस का एक भी कर्मचारी नहीं आया। किसी कंपनी का भी कोई व्यक्ति नहीं आया। समाज में बहुत गुस्सा है। महिलाओं में भी गुस्सा था। समाज ने तय किया है कि सोमवार को कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। हम मांग करते हैं कि कंपनी हमारी बहन को बदनाम न करे। कंपनी पर एक्शन होना चाहिए। परिवार के लोगों का कहना है कि डिंपल को इंसाफ चाहिए। आरोपी को फांसी दी जानी चाहिए। लोगों का कहना है कि वह पढ़ी-लिखी थी।

Dimples-Killer-Is-A-Lunatic-Created-A-Ruckus-Three-Months-Ago-Mohali-Murder-Case-Unravels-Brother-Claims-He-Spread-Rumors-About-Dimple




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023