June 1, 2026 22:42:12

ब्रेकिंग न्यूज – जनता नगर डब्ल मर्डर की गुत्थी सुलझी, उधार पैसे देने से इंकार करने पर भतीजे ने किया कत्ल, गिरवी रखी कार छुड़वाने को चाहिए थी पेमेंट

Jun1,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शिमलापुरी इलाके के जनता नगर स्थित मकान में से शनिवार दोपहर को 75 वर्षीय कुलदीप सिंह और उनकी पत्नी हरमीत कौर की लाशें बरामद हुई थी। इस मामले को पुलिस ने 24 घंटों के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस जांच के दौरान मृतकों के रिश्ते में लगते भतीजे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा गिरवी रखी कार को छुड़वाने के लिए उधार पैसे न देने पर बुजुर्ग दंपति की हत्या की गई थी। हत्या के बाद आरोपी ने घर से 60 हजार रुपए कैश चुराया और मृतकों के पहने हुए सोने के गहने भी उतार लिए थे। इस मामले में आरोपी न्यू अंगद कॉलोनी के प्रदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात के लिए इस्तेमाल की लोहे की गरारी बरामद कर ली है। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि आरोपी मृतक कुलदीप सिंह का रिश्ते में भतीजा लगता है। कुलदीप सिंह पत्नी हरमीत के साथ रहते थे। जबकि उनकी पांच बेटियां विदेश रहती है। मृतक कुलदीप सिंह आरोपी प्रदीप के पिता का फुफड़ है। प्रदीप खराद का काम है। उसने किसी के पास अपनी कार गिरवी रखी हुई थी। जिसके चलते उसे पैसों की जरुरत थी। वह पैसे लेने के लिए कुलदीप के पास गया। वहां पर कुलदीप ने पैसे देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद प्रदीप गुस्से में आ गया और उनकी बहस हो गई। जिसके बाद प्रदीप ने लोहे की गरारी उठाकर कुलदीप और हरमीत पर लगातार कई वार कर हत्या की। जिसके बाद घर पर पड़ी नकदी और दोनों के पहने हुए सोने के गहने लेकर फरार हो गया।

Breaking-News-Janta-Nagar-Double-Murder-Mystery-Solved-Nephew-Kills-Man-After-Refusing-To-Return-Loan-Payment-Needed-To-Release-Mortgaged-Car




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023