पंजाब। पंजाब के अमृतसर जिले के जंडियाला इलाके में बाइक पर सवार दो लोगों ने बेटी को ट्यूशन पर छोड़कर आ रहे एक सरकारी अध्यापक की हत्या कर दी। वारदात सोमवार सुबह करीब 11:00 की है। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे लूटपाट को लेकर हुई हत्या बता रही है। करने वाले की पहचान गांव तलवंडी निवासी जगदीप सिंह के रूप में हुई है। पता चला है कि जगदीप सिंह सरकारी स्कूल में अध्यापक ड्यूटी कर रहे थे। वह सोमवार सुबह वह बेटी को ट्यूशन पर छोड़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने दातरों से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस हत्यारोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात बाइक स्वरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि अभी पुलिस ने हत्या के कारणों को स्पष्ट नहीं किया है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)