April 14, 2026 20:11:56

गर्लफ्रैंड नर्स से मिला प्यार में धोखा, युवक ने फंदा लगाकर की खुदखुशी, मामला दर्ज

Apr13,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

लुधियाना। अय्याली चौक के पास बिजली मैकेनिक ने शकी हालातों में फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत का कारण अपनी गर्लफ्रैंड नर्स को बताया है।  युवती लुधियाना के नामी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने उसके परिवार के बयान लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम सोहन सिंह है। सोहन सिंह के भाई मोहन सिंह ने बताया कि उसका भाई बिजली मैकेनिक था। उसकी दोस्ती लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स से थी। दोनों करीब 4-5 साल से रिलेशन में थे। लेकिन कुछ दिनों से लड़की परेशान करने लगी थी। हाल ही में उसने सोहन सिंह से दूरी बनानी शुरू कर दी और किसी अन्य युवक से शादी करने की बात कही। मोहन के मुताबिक, मरने से पहले उसके भाई सोहन ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जो पुलिस के पास है। सुसाइड नोट में उसके भाई ने लिखा- मैं मरने लगा हूं, लड़की से करीब 4-5 साल से मेरी बातचीत है। वह मेरी 5 साल की कमाई खा गई है। अब मेरे से ये लारा लगा रही है। वह प्रेसर दे रही थी कि तुमने मरने आ तो मर जाओ। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।

Betrayed-By-His-Girlfriend-A-Nurse-The-Young-Man-Committed-Suicide-By-Hanging-Himself-A-Case-Has-Been-Registered




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023