April 14, 2026 20:13:13

शादी के बाद पति जबरन बनाता रहा पत्नी के साथ संबंध, घर का खर्च मांगने पर बनाता था दबाव, पति पर मामला दर्ज

Apr13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित पंजाब माता नगर में एक महिला ने अपने पति पर जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जिस संबंधी उसने पुलिस को शिकायत दी। थाना दुगरी की पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। उसने कहा है कि उसका पति पहले दिन से उसे शारीरिक व मानसिक तौर पर परेशान करता आ रहा है। पत्नी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसका पति उसके साथ कई सालों से उसकी मर्जी के खिलाफ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा। जब वो मना करती है तो पीटने लगता है। पत्नी ने शिकायत में कहा है कि उसके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं। जब वो बच्चों की फीस या घर के खर्चों के लिए पैसे मांगती हूं तो पति उसे मजबूर कर देता है। महिला ने शिकायत में कहा कि उसके पति के सिर पर जबरदस्ती संक्स का भूत सवार होता है। जब वो मना करती है तो पति उसे बेरहमी से पीटता है। उसका कहना है कि वो अपनी इज्जत की वजह से कई सालों से इस प्रताड़ना को झेल रही है। जिसके बाद उसने मजबूर होकर पुलिस को शिकायत दी।

After-Marriage-The-Husband-Continued-To-Have-Forced-Relations-With-His-Wife-He-Used-To-Pressure-Her-When-She-Asked-For-Household-Expenses-A-Case-Has-Been-Registered-Against-The-Husband




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023