March 24, 2026 15:33:13

लुधियाना जिले में जायदाद के लिए पत्नी ने बेटे के जरिए करवाई पति की हत्या, पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी

Mar24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के जगराओं में कुछ दिन पहले हुई 55 साल के व्यक्ति की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस हत्या के मामले में पत्नी मास्टर माइंड निकली। उसने जायदाद की लालच में बेटे से हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर यह खुलासा किया है। पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। जागराओं के सिंधवा बेट थाना क्षेत्र में गांव जंडी में 17 मार्च को यह घटना हुई थी। मृतक हरजिंदर सिंह ने पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी का बेटा कनाडा में रहता है। दूसरी पत्नी और उसके बेटे से हरजिंदर का जमीन जायदाद के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने आरोपी बेटे जसकरन को गिरफ्तार किया तो मां तरनजीत कौर उर्फ तन्नी निवासी गांव जंडी का खुलासा किया। मामला 18 मार्च का है।

दरवाजा न खोलने पर हुआ खुलासा

जगराओं के गांव जंडी में रहने वाले हरजिंदर सिंह ने दोपहर तक अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद पड़ोसियों ने उसके भाई जगराज सिंह को सूचना दी। इसके बाद जगराज अपने बेटे कुलजिंदर सिंह के साथ पहुंचे। जगराज सिंह ने काफी देर तक गेट खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद कुलजिंदर सिंह दीवार फांदकर अंदर गया तो देखा कि उसका चाचा हरजिंदर सिंह कमरे में बिस्तर पर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के बाद लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इसके बाद जगराज ने पुलिस को बयान दर्ज कराए कि हरजिंदर का अपनी पत्नी और बेटे के साथ झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने इसके आधार पर हरजिंदर के बेटे जसकरन सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

2003 में हुई पहली पत्नी की मौत

जगराज सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 2 भाई और 2 बहन हैं। भाई हरजिंदर सिंह उर्फ शक्ति अलग रहता था। उसकी पहली पत्नी सरबजीत कौर की 2003 में मौत हो गई थी। उससे एक बेटा हरकमल सिंह हुआ। जो पिछले 3 साल से कनाडा में रहता है। पत्नी की मौत के बाद हरजिंदर सिंह ने एक साल बाद मोगा जिले के कोकरी कलां की तरनजीत कौर से दूसरी शादी की। इससे एक बेटा जसकरन सिंह हुआ। जगराज ने बताया कि हरजिंदर सिंह और उसकी दूसरी पत्नी तरनजीत कौर के बीच जमीन-जायदाद के बंटवारे को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। उसने कई बार मुझे भी बताया था कि उसे डर है कि जसकरन सिंह उसे नुकसान पहुंचा सकता है।  पुलिस के अनुसार, प्रॉपर्टी में बड़ा हिस्सा पाने की लालच में जसकरन सिंह ने दोस्तों और मां के साथ मिलकर पिता की हत्या की खौफनाक साजिश रची।

In-Ludhiana-District-A-Wife-Through-Her-Son-Had-Her-Husband-Murdered-For-Property-He-Had-Remarried-After-The-Death-Of-His-First-Wife




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023