पंजाब। पंजाब में वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड केस में आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री लालजीत भुल्लर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अमृतसर के डीसीपी रविंदर पाल ने कहा कि उन्होंने फतेहगढ़ साहब पुलिस की मदद से लालजीत सिंह भुल्लर को मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार किया है। डीसीपी ने कहा- भुल्लर को अमृतसर लाया जा रहा है। उन्हें कोर्ट में कल पेश करेंगे। वहीं, लालजीत सिंह भुल्लर ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर पोस्ट डालकर दावा किया कि उन्होंने सरेंडर किया है। इधर, रंधावा का अभी तक पोस्टमॉर्टम नहीं हुआ है। उनकी लाश अमृतसर के अस्पताल में रखी गई है। DCP आज फिर से परिवार से मिलने घर पहुंचे हैं। वह बंद कमरे में परिवार के साथ बात कर रहे हैं। परिवार अभी सीबीआई जांच की मांग और पीजीआई के बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करने की मांग कर रहा है। इससे पहले DCP रविंदर पाल सिंह टीम के साथ परिजनों से DM का मोबाइल फोन लेने गए थे। उन्होंने कहा कि उसमें कुछ सबूत हो सकते हैं। हालांकि, परिजनों ने अधिकारी को बिना मोबाइल दिए लौटा दिया और कहा कि पहले आरोपी को पकड़ो।
सुसाइड का वीडियो सामने आया
इससे पहले पहली बार रंधावा के सुसाइड करते हुए का CCTV फुटेज सामने आया। करीब 3 मिनट के इस फुटेज में रंधावा 21 मार्च की सुबह पौने 6 बजे घर के आंगन में टहलते दिख रहे हैं। इस दौरान वह कुछ सोचते हुए नजर आते हैं। फिर टहलते हुए अचानक रुकते हैं और सल्फास की गोलियां मुंह में डालकर पानी पी लेते हैं। इसके बाद ही उन्होंने दूसरा वीडियो मोबाइल से बनाया था। जिसमें कहा था कि दोस्तों, मैंने सल्फास खा ली, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर से तंग आकर, अब मैं नहीं बचूंगा।
पत्नी ने अल्टीमेटम दिया था
रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर ने कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और उनके पिता सुखदेव भुल्लर की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वह पोस्टमॉर्टम और अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पत्नी ने अमृतसर में घर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि मंत्री भुल्लर को गिरफ्तार करो वर्ना वह 2 बेटियों व एक बेटे को लेकर सड़क पर बैठ जाएंगी। वहीं मंत्री भुल्लर के इस्तीफे पर भी सस्पेंस बन गया है। CM ने इस्तीफा लेने और भुल्लर ने इस्तीफा देने की बात कही थी। मगर, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने दावा किया कि भुल्लर का इस्तीफा अभी तक गवर्नर के पास नहीं पहुंचा है। वहीं भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि गवर्नर के पास 2 दिन बाद इस्तीफा पहुंचा है। हालांकि अभी तक इस्तीफे की कॉपी सामने नहीं आई है। रंधावा ने 21 मार्च की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद CM भगवंत मान ने ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। देर रात मंत्री भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और PA दिलबाग पर केस दर्ज कर लिया।
Breaking-News-Former-Punjab-Minister-Bhullar-Arrested-In-Officer-Suicide-Case-Claims-To-Surrender
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)