March 7, 2026 14:14:01

खालिस्तान के खिलाफ खुलकर बोलने वाली भारतीय यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की कनाडा में चाकू मारकर हत्या

Mar5,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। कनाडा के ओंटारियो में भारतीय मूल की पंजाबी यूट्यूबर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान 45 वर्षीय नैन्सी ग्रेवाल के रूप में हुई है। घटना 3 मार्च की रात विंडसर शहर में घटी है। लासेल पुलिस ने बताया कि टॉड लेन के 2,400 ब्लॉक पर चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली थी। ग्रेवाल पंजाब लुधियाना को जोंधा गांव की निवासी थीं। पुलिस ने उनकी हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है। ग्रेवाल खालिस्तान समर्थक तत्वों के खिलाफ खुलकर बोलने के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना करते हुए कई वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह, बिक्रम सिंह मजीठिया और डेरा ब्यास के मुखी बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के खिलाफ भी सोशल मीडिया पर खुलकर बात की थी। वह खालिस्तानी चरमपंथियों की निंदा करती थीं और भारत-कनाडा के बीच तनाव पर भी अपनी राय रखी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेवाल को घर में घुसकर चाकू मारा गया है। हमलावर रात में उसके घर में घुसे और हत्या कर लहुलूहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पूरे घर को सील कर लिया है और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है। बताया जा रहा है कि ग्रेवाल ने आखिरी बार श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनको धमकियां मिलने लगी थी।

Indian-Youtuber-Nancy-Grewal-Who-Spoke-Out-Against-Khalistan-Was-Stabbed-To-Death-In-Canada




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023