पंजाब। पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में कटौती की है। इस कटौती का लाभ आज से ही पंजाब भर के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा। पंजाब सरकार ने नए रेटों को जारी करते हुए बताया है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। बता दें कि पंजाब सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देती है। वहीं, 2 महीने का बिलिंग सर्किल के चलते 600 यूनिट मुफ्त होते हैं। ऐसे में नई बिजली दरों के बाद 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खपत करने वाले यूजर्स का बिल भी अब कम आएगा। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने बताया कि कमर्शियल उपभोक्ताओं की बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट कम किए गए हैं। इंडस्ट्रियल उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है। इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दरों को पांच रुपए प्रति यूनिट कर दिया गया है। जो कि देश में सबसे कम है। सरकार का दावा है कि इस कार्यकाल में पीएसपीसीएल पहली बार मुनाफे वाली कंपनी बनी है और पीएसपीसीएल को A+ रेटिंग और FY 2024-25 में ₹2634 करोड़ का मुनाफा हुआ है।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)