February 24, 2026 04:06:16

ब्रेकिंग न्यूज – लुधियाना जिले में महिला की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटकी मिली लाश

Feb23,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना जिले जगराओं के मोहल्ला प्रताप नगर में रविवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान कलकत्ता निवासी असमा बेगम के रूप में हुई है, जो फिलहाल मोहल्ला प्रताप नगर में रह रही थीं। मृतका के पति शेख अजीजुल ने बताया कि वह सोने के गहने बनाने का गारीगर हैं। रविवार रात उनकी पत्नी असमा बेगम ने उन्हें और बच्चों को खाना खिलाया और फिर दूसरे कमरे में चली गईं। काफी समय तक असमा के बाहर न आने पर जब अजीजुल ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा बंद होने के कारण जब उसे खोला गया, तो असमा फंदे से लटकी हुई मिलीं। परिजनों ने तुरंत असमा को फंदे से उतारकर एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां के स्टाफ ने यह कहते हुए शव को एंबुलेंस से उतारने से इनकार कर दिया कि यह एक पुलिस केस है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल की मोर्चरी में केवल दो शव रखने की व्यवस्था है और दोनों स्थान पहले से भरे हुए हैं, इसलिए तीसरे शव के लिए जगह नहीं है। देर रात शव को अस्पताल में रखने की व्यवस्था की गई।

Breaking-News-Woman-Dies-Under-Suspicious-Circumstances-In-Ludhiana-District-Body-Found-Hanging




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023