लुधियाना। लुधियाना नगर निगम में सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (एसई) पद पर तैनात संजय कंवर को विजिलेंस की ओर से मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हालाकि उसके रिमांड के बाद जाँच में कई खुलासे होने की संभावना है। एसई संजय कंवर के गिरफ्तार किए जाने के बाद नगर निगम के आला अफसरों में भी गिरफ्तारी का खौफ बना हुआ है। क्यूकी एसई संजय कंवर की वायरल हुई रिकॉर्डिंग में उसकी और से साफ़ कहा जा रहा था कि यह 10 प्रतिशत कमीशन में से हिस्सा एक बड़े साहब की भी जाना है। अब यह सस्पेंस बना हुआ है कि आख़िर इस कमीशन के खेल में और कौन शामिल है। क्यूकी सूत्रों की माने तो यह कमीशन का खेल काफ़ी बड़ा है। जिस में कई बड़े अफसरो को हिस्सा जाता था। अब देखना होगा कि क्या विजिलेंस इस बड़े साहब और अन्य भ्रष्ट अधिकारियो के चेहरे बेनक़ाब करेगी या नहीं।
उच्च अधिकारी बचाव में जुटे
वही सूत्रों की माने तो एसई संजय कंवर के पास कई बड़े अफसरो के काले चिठ्ठे है। ऐसे में वह अधिकारी डरे हुए हैं कि कहीं उनका नाम ना सामने आ जाये। अधिकारियो द्वारा लगातार एसई संजय कंवर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि क्या सरकार इस मामले में सख़्त एक्शन लेते हुए सभी काली भेड़ो को सामने लाएगी या नहीं।
बिल्डर की सिफ़ारिश पर एसई का लुधियाना में हुआ तबादला
वही सूत्रों के अनुसार पहले एसई संजय कंवर जालंधर में तैनात थे। उसकी लुधियाना के एक नामी बिल्डर के साथ अच्छी सेटिंग थी। उक़्त बिल्डर की और से स्मार्ट सिटी के कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा था। लेकिन उसे उन प्रोजेक्ट में हेरफेर और अपनी मनमर्जी मुताबिक आइटम डाल कर मोटी कमाई नहीं हो पा रही थी। उक्त बिल्डर के कई उच्च अधिकारियों के साथ लिंक है। जिसके चलते उसने एसई संजय कंवर का तबादला जालंधर से लुधियाना करवा लिया था। उक्त बिल्डर को अलॉट कामों के बिलों में भी एसई संजय कंवर की और से बड़ा हेरफेर किए जाने की बातें भी निकल कर सामने आ रही हैं।चर्चा है कि बिल्डर ने लंदन में मकान ले रखा है। वहाँ पर एसई संजय कंवर और बिल्डर दोनों टूर पर रहने भी जाते थे। जिसका खर्च बिल्डर करता था।
हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।
Yashpal Sharma (Editor)